कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा…

कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा...

Dipika Kakar Instagram Story: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की हाल ही में स्टेज 2 लिवर कैंसर की सर्जरी हुई है. दीपिका की सर्जरी 14 घंटे चली है. वो अब रिकवर कर रही हैं. हाल ही में शोएब इब्राहिम ने एक व्लॉग शेयर किया था जिसमें उन्होंने सर्जरी के बाद दीपिका की झलक दिखाई थी. जिसमें उनके पर बैंडेज लगा है और उनकी आंखों में आंसू थे. अब दीपिका ने सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर किया है. दीपिका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

दीपिका ने शेयर किया पोस्ट

दीपिका कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पॉजिटिव कोट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अल्लाह के बारे में लिखा है. दीपिका ने लिखा- अल्लाह देख रहा है, अल्लाह जानता है और अल्लाह सब ठीक कर देगा. साथ ही हार्ट इमोजी पोस्ट की.

शोएब ने अपने व्लॉग में बताया था दीपिका की 14 घंटे की सर्जरी चली थी और वो अब पहले से बेहतर हैं. थोड़ा कुछ पा-पी रही हैं. उसके बाद उन्होंने दीपिका को मिलवाया था. दीपिका रोने लगती हैं. वो कहती हैं- कुछ है नहीं कहने के लिए. सर्जरी के बाद और इमोशनल हो गई हूं. छोटी-छोटी बातों पर रोने लगती हूं.

कैंसर सर्जरी के बाद दीपिका कक्कड़ ने शेयर किया पहला पोस्ट, लिखा...

रुहान से मिली दीपिका

वीडियो में बाद में दिखाते हैं कि शोएब और दीपिका की मम्मी उनसे मिलने के लिए आती हैं. उनके साथ बेटा रुहान भी आता है. रुहान को देखकर दीपिका खुश हो जाती हैं और बेटे के साथ खेलने लगती हैं. मां को देखकर रुहान भी बहुत खुश हो जाता है और अपनी मम्मी के पास जाकर उनसे बात करता है उन्हें इशारों में कई चीजें भी बताता है. रुहान को देखकर दीपिका के चेहरे पर अलग ही स्माइल आ जाती है. बता दें जब फैंस को दीपिका के कैंसर के बारे में पता चला था तो उनके लिए दुआ करने लगे थे. हर वीडियो में शोएब भी फैंस से कहते थे कि वो दीपिका के लिए प्रार्थना करें.

Post Comment

You May Have Missed