उत्तर प्रदेश
राजनीति
Daksh Sharma Parashar, Daksh Sharma Parashar in Bareilly, Ministry of AYUSH Hindi Advisory Committee, Union Home Ministry, Union Ministry of AYUSH, आयुष मंत्रालय हिंदी सलाहकार समिति, केंद्रीय आयुष मंत्रालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, दक्ष शर्मा पाराशर, बरेली में दक्ष शर्मा पाराशर
Shailendra Singh
0 Comments
आयुष सलाहकार समिति सदस्य बनने के बाद पहली बार बरेली पहुंचे दक्ष शर्मा, हुआ भव्य स्वागत
बरेली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की संस्तुति पर आयुष मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य बने दक्ष शर्मा पाराशर पहली बार बरेली पहुंचे। उनके स्वागत में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का ऐसा उत्साह दिखा कि फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा से लेकर सर्किट हाउस तक माहौल जश्न में बदल गया। जगह-जगह फूल-मालाएं चढ़ाई गईं, ढोल-नगाड़े बजे और वाहन काफिला शहर की सड़कों पर चलता रहा।
शुक्रवार सुबह से ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर जमा होने लगे थे। जैसे ही दक्ष शर्मा पाराशर पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। इसके बाद वाहनों का लंबा काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हुआ।
सर्किट हाउस में दो घंटे चला स्वागत
सर्किट हाउस पहुंचने के बाद भी स्वागत का सिलसिला दो घंटे से ज्यादा चलता रहा। सभागार में आयुष विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण माहौल बनाकर उनका अभिनंदन किया।
सर्किट हाउस में दक्ष शर्मा पाराशर ने आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान नीमा पदाधिकारियों ने मांग रखी कि जिस तरह आयुष्मान कार्ड एलोपैथिक इलाज में कारगर है, उसी तरह इसे आयुर्वेदिक और यूनानी इलाज में भी लागू किया जाए। पाराशर ने इस सुझाव को सराहते हुए कहा कि इसे मंत्रालय की समिति में रखा जाएगा और इसे पूरे देश में लागू कराने का प्रयास किया जाएगा।
विभागीय योजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक में अधिकारियों ने आयुष विभाग की विभिन्न योजनाओं, आयुर्वेद-योग और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के प्रचार-प्रसार, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और जन जागरूकता अभियानों की जानकारी दी। पाराशर ने कहा कि हिंदी सलाहकार समिति की सिफारिशों को मजबूत तरीके से लागू किया जाएगा।
बैठक में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अजय पाल सिंह, जिला यूनानी अधिकारी डॉ. कुर्तूल एन. ज़हरा ज़ैदी, डॉ. विशाल अग्रवाल, नीमा सचिव डॉ. रजनीश गंगवार, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सक्सेना, डॉ. अरुणेश अग्रवाल (रामजीमल फार्मेसी), डॉ. प्रदीप गंगवार और डॉ. अजय गंगवार शामिल हुए।
स्वागत करने वालों में भाजपा नेता
दक्ष शर्मा पाराशर के स्वागत में भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोज थपलियाल, जिला उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र गंगवार, विहिप नेता राहुल गुप्ता, तरुण गंगवार, नंद किशोर श्रीवास्तव, सुनील दत्त, अंशु आर्य, आकाश पुष्कर, अरविंद वाल्मीकि, महानगर मंत्री अमरीश कठेरिया, अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष योगेश कुमार बंटी, मंत्री विकास पासवान, शिशुपाल कठेरिया, विशाल सिंह बिंदु, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बंटी सिंह, देवेंद्र सिंह, अमित वर्मा, संजय वाल्मीकि, डॉ. प्रमोद कुमार, राजन दिवाकर, मनीष शर्मा, पीस कमेटी अध्यक्ष मनोज भारती, सुनील भारत और हरबंस सिंह मौजूद रहे।



Post Comment