DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले बल्ले! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स की बल्ले बल्ले! महंगाई भत्ते में 2% बढ़ोतरी

DA Hike: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत भरी है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (DA) में 2% बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के मुताबिक, कैबिनेट मीटिंग ने DA में 2% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे पहले अक्टूबर में DA को 55% से बढ़ाकर 58% किया गया था, जो जुलाई 2025 से लागू हुआ था। अब नई बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में और इजाफा होगा। इस बढ़ोतरी का सीधा फायदा लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा। उनकी मासिक आय बढ़ेगी, जिससे घर का बजट संभालना आसान होगा। साथ ही, बढ़ा हुआ DA अक्सर एरियर (बकाया राशि) के साथ भी मिलता है, जिससे एकमुश्त रकम भी हाथ में आ सकती है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

कर्मचारियों को दिया जाने वाला महंगाई भत्ता उनकी बेसिक सैलरी के अनुसार तय होता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 60,000 रुपये है, तो पहले 58% DA के हिसाब से उसे 34,800 रुपये महंगाई भत्ता मिल रहा था। लेकिन, अब नई बढ़ोतरी के बाद 60% DA के अनुसार उसका महंगाई भत्ता 36,000 रुपये हो जाएगा। इसका मतलब है कि हर महीने कर्मचारी की सैलरी में 1200 रुपये का इजाफा होगा।

Post Comment

You May Have Missed