दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
Central Government, Delhi CM, Delhi CM Rekha Gupta, Delhi Police, Rekha Gupta, VIP Security Group, VIP सिक्योरिटी ग्रुप, Z category security, Z category VIP security, Z कैटेगरी वीआईपी सुरक्षा, Z कैटेगरी सुरक्षा, केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस, दिल्ली सीएम, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, रेखा गुप्ता
Shailendra Singh
0 Comments
हमले के बाद दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को CRPF सिक्योरिटी, हमलावर पांच दिन की पुलिस रिमांड पर
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को Z कैटेगरी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। अब मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी में 22 से 25 हथियारबंद जवान 24 घंटे तैनात रहेंगे। रेखा गुप्ता और उनके आधिकारिक आवास की सुरक्षा अर्धसैनिक बल का VIP सिक्योरिटी ग्रुप करेगा। यह ग्रुप केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सोनिया-राहुल और प्रियंका गांधी की सुरक्षा में भी तैनात है।
दरअसल, सीएम रेखा पर 20 अगस्त की सुबह करीब 8.15 बजे जनसुनवाई के दौरान एक शख्स ने हमला कर दिया। आरोपी गुजरात के राजकोट का रहने वाला राजेशभाई खीमजी है, जिसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को बुधवार रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। इसके बाद उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। राजेश पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
राजेश पर गुजरात में भी दर्ज हैं पांच केस
गुजरात में भी राजेश पर चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज हैं। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला। इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। जन सुनवाई में शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे राजेश ने सीएम को कागज देते समय उसने हमला किया। हमले में चोटिल सीएम रेखा के हाथ, कंधे और सिर पर चोटें आईं हैं। फिलहाल वे घर से काम कर रही हैं।



Post Comment