200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, दो जवानों की मौत, 16 हुए घायल

200 फीट गहरी खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, दो जवानों की मौत, 16 हुए घायल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सीआरपीएफ जवानों की बंकर गाड़ी 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो जवानों की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य घायल हो गए। प्रशासन के अनुसार, पांच जवानों की हालत गंभीर है।

सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, ‘गाड़ी जवानों के एक दल को ले जा रहा था, जो सड़क से फिसलकर खड़ी ढलान से नीचे खाई में जा गिरा। दो शव घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई घायल जवानों को गंभीर हालत में रेस्क्यू कर पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’

16 जुलाई  लद्दाख में मिनी बस खाई में गिरी

लद्दाख के कारगिल जिले के गुमरी में 16 जुलाई को मिनी बस खाई में गिर गई थी। हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। अन्य 6 को हल्की चोटें आई थीं।

Post Comment

You May Have Missed