उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
Aam Aadmi Party, ADR, ADR Report, ADR Report 2025, BJP, Congress, DMK, Election Commission, Election reform organization 'Association for Democratic Reforms, SP, Telugu Desam Party, TMC, आम आदमी पार्टी, एडीआर, एडीआर रिपोर्ट, एडीआर रिपोर्ट 2025, कांग्रेस, चुनाव आयोग, चुनाव सुधार संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स, टीएमसी, डीएमके, तेलुगु देशम पार्टी, भाजपा, सपा
Shailendra Singh
0 Comments
देश के 47% मंत्रियों पर आपराधिक मामले, ADR की रिपोर्ट में अरबपतियों का भी खुलासा
नई दिल्ली: चुनाव सुधार संस्था ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में सामने आया है कि देशभर के 302 मंत्री (लगभग 47%) खुद पर आपराधिक केस होने की बात स्वीकार कर चुके हैं। इनमें 174 मंत्री ऐसे हैं, जिन पर हत्या, अपहरण और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे गंभीर आरोप हैं। वहीं, केंद्र सरकार के 72 मंत्रियों में से 29 (40%) ने आपराधिक केस होने की बात मानी है।
ADR ने 27 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के कुल 643 मंत्रियों के शपथ पत्रों (एफिडेविट) का विश्लेषण किया। एडीआर ने यह भी कहा कि जिन शपथ पत्रों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है, वे 2020 से 2025 के बीच चुनावों के दौरान दाखिल हुए थे। इन मामलों की स्थिति बदल भी सकती है। केंद्र सरकार ने हाल ही में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में 30 दिन की गिरफ्तारी के बाद पद से हटाने की बात कही गई थी।
11 राज्यों में 60% मंत्री क्रिमिनल
आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, ओडिशा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और पुडुचेरी में 60 प्रतिशत से ज्यादा मंत्री आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। दूसरी ओर हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, नागालैंड और उत्तराखंड के किसी भी मंत्री पर कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं है।

643 मंत्रियों की संपत्ति का विश्लेषण
इन 643 मंत्रियों की कुल संपत्ति ₹23,929 करोड़ है। औसतन हर मंत्री के पास ₹37.21 करोड़ रुपये की संपत्ति है। 30 में से 11 विधानसभाओं में अरबपति मंत्री हैं। कर्नाटक में सबसे ज्यादा 8 अरबपति मंत्री हैं, आंध्र प्रदेश में 6 और महाराष्ट्र में 4 हैं। केंद्र सरकार में 72 मंत्रियों में से 6 मंत्री (8%) अरबपति हैं।
देश के सबसे अमीर मंत्री (राज्य और केंद्र)
- डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी केंद्रीय राज्यमंत्री (आंध्र प्रदेश)- ₹5705 करोड़
- डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम (कर्नाटक)- ₹1413 करोड़
- एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री (आंध्र प्रदेश)- ₹931 करोड़
अन्य अमीर मंत्री
नारायण पोंगुरु, नारा लोकेश (आंध्र प्रदेश), गड्डम विवेकानंद, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी (तेलंगाना), सुरेशा बीएस (कर्नाटक), मंगल प्रभात लोढ़ा (महाराष्ट्र) और ज्योतिरादित्य सिंधिया (केंद्र)।
सबसे कम संपत्ति
- शुक्ला चरण नोआतिया केंद्रीय राज्यमंत्री (त्रिपुरा)- ₹2 लाख
- बिर्भाहा हांसदा डिप्टी सीएम (पश्चिम बंगाल)- ₹3 लाख से कुछ अधिक।
पार्टीवार अरबपति मंत्री
- भाजपा के 14 मंत्री अरबपति हैं- (कुल का 4%)।
- कांग्रेस के 11 मंत्री अरबपति हैं- (कुल का 18%)।
- TDP के 6 मंत्री अरबपति हैं- (कुल का 26%)।
- आम आदमी पार्टी, जनसेना पार्टी, JDS, NCP और शिवसेना के भी अरबपति मंत्री हैं।
देश की 143 महिला सांसदों और विधायकों पर आपराधिक मामले
एडीआर ने कुछ समय पहले महिला सांसद और विधायकों को लेकर रिपोर्ट जारी की थी है। इसमें सामने आया था कि देश की कुल 512 महिला सांसदों और विधायकों में से 28% यानी 143 पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। इनमें से 78 (15%) पर हत्या, किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप हैं। वहीं, 17 महिला नेताओं ने अपने चुनावी हलफनामों में अरबपति (100 करोड़ या उससे अधिक संपत्ति) होने का दावा किया है।




Post Comment