लखनऊ नगर निगम के नए उपाध्यक्ष बने पार्षद सुशील तिवारी ‘पम्मी’, सर्वसम्मति से चयन

लखनऊ नगर निगम के नए उपाध्यक्ष बने पार्षद सुशील तिवारी 'पम्मी', सर्वसम्मति से चयन

लखनऊ: पार्षद सुशील तिवारी ‘पम्मी’ को लखनऊ नगर निगम कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का नया उपाध्यक्ष चुन लिया है। यह निर्णय मेयर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में शिवरी प्लांट में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद मेयर सुषमा खर्कवाल ने सुशील तिवारी ‘पम्मी’ को बधाई दी। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बुके देकर नए उपाध्यक्ष का स्वागत किया

इस मौके पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि पम्मी के लंबे अनुभव और सक्रिय कार्यशैली से विकास कार्यों को गति मिलेगी। नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। स्वच्छता, आधारभूत ढांचे के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए शहर के समग्र विकास की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बैठक में नगर निगम कार्यकारिणी ने लखनऊ के विकास और जनहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Previous post

कानपुर में ट्रक ने दो ट्रैफिक सिपाहियों को कुचला, एक की मौके पर मौत; हादसे में ट्रक चालक की भी गई जान

Next post

अब ‘परशुरामपुरी’ नाम से जाना जाएगा शाहजहांपुर का ‘जलालाबाद’, योगी कैबिनेट की मंजूरी

Post Comment

You May Have Missed