उत्तर प्रदेश
राजनीति
Ajay Rai, Congress, Congress's program for the martyrs, Lucknow News, Program for the martyrs, Salute to the martyrs, Tribute to the martyrs, UP Congress, UP Congress President Ajay Rai, UP News, अजय राय, कांग्रेस, यूपी कांग्रेस, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, शहीदों के लिए कांग्रेस के कार्यक्रम, शहीदों के लिए कार्यक्रम, शहीदों को नमन, शहीदों को श्रद्धांजलि
Shailendra Singh
0 Comments
पूरे अगस्त माह में कार्यक्रम कर शहीदों को नमन करेगी कांग्रेस: अजय राय
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसमें पूर्व विधायक रवीन्द्र चौधरी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत मुख्य रूप से शामिल रहे। इस दौरान अजय राय ने कहा कि भारतीय इतिहास में अगस्त माह एक बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। सन् 1942 में 8 अगस्त को महात्मा गांधी जी ने ‘‘करो या मरो’’ का नारा देकर भारत छोड़ो आंदेालन की शुरुआत कर दी थी। उत्तर प्रदेश ने भी इस आंदोलनमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। तमाम ऐसे जिले हैं, जहां पर आम लोगों ने सड़कों पर उतरकर “अंग्रेजों भारत छोड़ो” का नारा बुलंद किया था।
यूपी कांग्रेस कमेटी हर साल की तरह इस साल भी पूरे महीने कार्यक्रम कर शहीदों को नमन करेगी और इतिहास के पन्नों में दर्ज आजादी के इस आंदोलन को याद करेगी। कार्यक्रम की श्रृंखला की शुरुआत 08 अगस्त को काकोरी में जयहिन्द यात्रा निकालकर की जाएगी। इसके बाद 9 अगस्त को प्रयागराज, 10 अगस्त आगरा एवं मुरादाबाद, 11 अगस्त अयोध्या (फैजाबाद), 12 अगस्त आजमगढ़, 14 अगस्त मैनपुरी, 15 अगस्त मऊ, 16 अगस्त चंदौली (धानापुर) एवं जौनपुर, 17 अगस्त वाराणसी, 18 अगस्त गाजीपुर एवं सीतापुर, 19 अगस्त बलिया, 23 अगस्त गोरखपुर, 28 अगस्त सैय्यद राजा चंदौली में कार्यक्रम कर शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करेगी।
भाजपा पर साधा निशाना
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा भारत छोड़ो आंदेालन की बात करती है, उसका फायदा लेने की कोशिश करती है, मगर यह सच वह लोगों के बीच नहीं बताती कि उसके पूर्वज सावरकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और उसका मूल संगठन आरएसएस भारत छोड़ो आन्दोलन का विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 26 जुलाई, 1942 को बंगाल के गर्वनर को चिट्ठी लिखकर भारत छोड़ो आन्दोलन को कुचलने की सलाह दी थी। सन् 1942 में कानपुर में हिन्दू महासभा के 24वें सत्र को सम्बाधित करते हुए सावरकर ने अंग्रेजों का साथ देने की बात कही थी।
पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री और उनका पूरा मंत्रिमंडल दिल्ली से लेकर लखनऊ तक स्वदेशी अपनाने की बात कर रहा है। सच यह है कि यह सिर्फ लोगों को बरगलाने की एक कोशिश है। प्रधानमंत्री खुद महंगे विदेशी ब्रांड की वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं, जैसे वह जर्मन ब्रांड May Bach का चश्मा पहनते हैं। उन्होंने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक भाजपा का सारा अमला विदेशी ब्राण्ड की गाड़ियों से चलता है। इनका पूरा आईटी तंत्र चीनी सामान से भरा पड़ा है। भारत और चीन के व्यापार में भारत का व्यापार घाटा 100 बिलियन डालर तक पहुंच गया है। अजय राय ने कहा कि मोदी जी को पहले अपनी कही बातों का खुद अनुकरण करना चाहिए और फिर उसका ज्ञान दूसरों को देना चाहिए।



Post Comment