यूपी में किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

यूपी में किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चक्रवात मोंथा के चलते पिछले दो दिनों में हुई बारिश के करण किसानों को भारी नुकसान हुआ। इसे देखते हुए शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्‍होंने अपने पत्र में लिखा कि प्रदेशभर में हुई बेमौसम बरसात ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। यह बारिश किसानों पर कहर बनकर टूटी है।

अजय राय ने कहा कि पिछले दिनों हुई बारिश से खेतों में खड़ी धान, आलू, तिलहन एवं हरी सब्जियों की फसलें नष्ट हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। बर्बादी का आलम यह है कि महोबा जिले में अपनी नष्ट हुई फसल को देखने के बाद किसान छोटेलाल की सदमे से मौत हो गई है। झांसी में किसान कमलेश यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

यूपी में किसानों की फसलों के नुकसान को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

किसानों के लिए की ये मांगें

  • प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्र में लिखा कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों के साथ खड़ी है और प्रदेश सरकार से मांग करती है कि किसानों को इस कठिन परिस्थिति में तुरंत राहत एवं सहायता प्रदान कराए जाने के लिए निम्न कार्यवाही अविलम्ब सुनिश्चित करें।
  • कृषि विभाग की टीमों द्वारा त्वरित सर्वे कराकर फसलों के नुकसान का सटीक आकलन कराया जाए।
  • प्रभावित किसानों को शीघ्र मुआवज़ा एवं राहत सहायता प्रदान की जाए।
  • जनपद महोबा के मृत किसान स्व. छोटेलाल एवं जनपद झांसी के मृत किसान कमलेश यादव के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

Post Comment

You May Have Missed