राजस्थान में शीतलहर, MP में राजगढ़ सबसे ठंडा; हिमाचल के लाहौल-कुल्लू में जमे झरने

राजस्थान में शीतलहर, MP में राजगढ़ सबसे ठंडा; हिमाचल के लाहौल-कुल्लू में जमे झरने

नई दिल्‍ली: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड का असर अब हर जगह दिखाई पड़ने लगा है। राजस्थान में बीते 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक ठंडा मौसम माउंट आबू रहा। यहां न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कई शहरों में रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे है। मंगलवार रात 16 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को आधे राजस्थान में शीतलहर चलेगी।

मध्य प्रदेश में मंगलवार को भोपाल सहित प्रदेश के 17 जिलों में शीतलहर चल रही है। इस बीच, भोपाल में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री का इजाफा हुआ है। पारा चढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। पचमढ़ी में तापमान 6.4 और इंदौर में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया। 5.8 डिग्री तापमान के साथ राजगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा शहर रहा। भोपाल में लगातार 11वें दिन शीतलहर चली। नवंबर की ठंड का ऑल टाइम रिकॉर्ड पहले ही बन चुका है।

हिमाचल में शीतलहर के चलते बढ़ रही ठंड

वहीं, हिमाचल प्रदेश में शीतलहर के चलते ठंड लगातार बढ़ रही है। लाहौल और कुल्लू में झरने भी जमने लगे हैं। राज्य के आठ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। मंगलवार को कुकुमसेरी (-5.1 डिग्री से.) सबसे ठंडा रहा। इसके अलावा केलांग में -0.2, कल्पा में 2.6, मनाली में 2.9, सेऊबाग में 2.0 और भुंतर में 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

उत्तराखंडः बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान

उत्तराखंड में ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में पहाड़ी जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। एक ओर जहां पहाड़ी जिलों में पाला और बर्फीली हवाएं चल रही हैं तो वहीं मैदानी जिलों में सुबह शाम कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य में 19 नवंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Previous post

दिल्ली ब्‍लास्‍ट से पहले पुलवामा गया था आतंकी उमर, अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन को 13 दिन की ED रिमांड   

Next post

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना जरूरी नहीं, देश पर गर्व करने वाला हर व्यक्ति हिंदू: भागवत

Post Comment

You May Have Missed