यूपी के 57 शहरों में शीतलहर, 40 जिलों में घना कोहरा; सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मौसम में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से गलन बढ़ गई है। गुरुवार सुबह से 57 जिलों में शीतलहर तो 40 जिलों में घना कोहरा छाया है। मथुरा में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई।
इससे पहले बुधवार को मेरठ सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है- अगले 3 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 6 जनवरी से फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। आने वाले 48 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।
क्यों बढ़ी ठंड?
कानपुर की सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 48 घंटे पहाड़ों से बर्फीली हवाएं चल रहीं। इससे गलन बढ़ गई है। शीतलहर चल रही है। आने वाले 72 घंटों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। इसके बाद बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
3 जनवरी को शीतलहर चलेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। विजिबिलिटी करीब 100-200 मीटर तक रहेगी। वहीं, 4 जनवरी को कोहरे के साथ बादल छाए रहेंगे। विजिबिलिटी करीब 100-200 मीटर तक रहेगी।



Post Comment