उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड
दिल्ली
देश-दुनिया
राजनीति
cold in Himachal, cold in Rajasthan, Cold in UP, Cold wave alert, Cold wave in Rajasthan, mercury zero in Himachal, weather department, winter alert, कोल्डवेव का अलर्ट, मौसम विभाग, यूपी में ठंड, राजस्थान में कोल्डवेव, राजस्थान में ठंड, शीतलहर का अलर्ट, सर्दी का अलर्ट, हिमाचल में ठंड, हिमाचल में पारा शून्य
Shailendra Singh
0 Comments
राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट, हिमाचल में पारा शून्य से नीचे; यूपी में सात फ्लाइट कैंसिल
नई दिल्ली: राजस्थान में गुरुवार सुबह सीकर के फतेहपुर में 3.2°C और बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा सर्दी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है।
पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाली इलाकों में 5 और 7 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बर्फबारी-बारिश की संभावना है। हिमाचल के 17 शहरों में मिनिमम टेम्परेचर 5°C से नीचे रिकॉर्ड हुआ। लाहौल स्पीति के ताबो में -9.8°C, कल्पा में -1.5°C, कुकुमसेरी में -3.9°C रिकॉर्ड हुआ।
मध्य प्रदेश: बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठिठुरन
मध्यप्रदेश में अब कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू होगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो पहाड़ों में बर्फबारी और फिर बर्फ पिघलने से सर्द हवाएं प्रदेश में आएंग, जिससे सर्दी का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन में भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी। गुरुवार को भी राज्य के 10 शहरों का तापमान 10°C से कम रिकॉर्ड किया गया।
उत्तर प्रदेश: अगले 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में के पश्चिमी और पूर्वी संभागों के कई शहरों में रात का तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 7.1°C रिकॉर्ड किया गया। विजिविलिटी में कमी के चलते लखनऊ में 20 से अधिक फ्लाइट्स लेट पहुंची, जबकि दिल्ली, कोलकाता और मुंबई की 7 फ्लाइटें कैंसिल रहीं।
उत्तराखंड: पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और बारिश की स्थिति बन रही है। ऐसे में राज्य में और तेजी से सर्दी बढ़ेगी। इसका असर पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक नजर आएगा। देहरादून में बुधवार को अधिकतम तापमान 24.9°C और न्यूनतम 7.6°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
हरियाणा: 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
हरियाणा में आज से लगातार 3 दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इस दौरान हरियाणा के 4 जिलों में शीतलहर चल सकती है। इसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और पंचकूला जिले शामिल हैं। पश्चिमी विक्षोभ से पहले हरियाणा में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है।



Post Comment