यूपी के 25 से ज्यादा जिलों में शीतलहर का अलर्ट, इन इलाकों में बढ़ी ठिठुरन
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अधिकतर इलाकों में बुधवार को सर्द हवाएं चलीं। इस साल अक्टूबर के बाद ऐसा पहली बार है, जब बुधवार को पश्चिमी जिलों सहित राज्य के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। गुरुवार (12 दिसंबर) के लिए मौसम विभाग ने 25 से अधिक जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, तराई में कोहरे का अलर्ट है।
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के अगले पांच दिन तक चलने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले पांच दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम पारे में पांच डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के प्रभाव व पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में अभी और गिरावट के आसार हैं।
ठिठुरन भरी ठंड के लिए हो जाएं तैयार
लखनऊ में भी ठंड दस्तक दे चुकी है। बुधवार यहां गुनगुनी धूप के सर्द हवाएं चलीं। देर शाम तक गलन भरी हवा के असर से लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अक्टूबर के बाद ऐसा पहली बार है, जब बुधवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री नीचे चला गया। शीतलहर के अगले पांच दिन तक चलने के आसार हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के प्रभाव व पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी और पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के असर से मौसम में बदलाव आया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में अभी और गिरावट के आसार हैं। गुरुवार को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था।



Post Comment