यूपी के 12 शहरों में बारिश से बढ़ी ठंड, चार दिनों तक ऐसे ही मौसम का अनुमान

यूपी के 12 शहरों में बारिश से बढ़ी ठंड, चार दिनों तक ऐसे ही मौसम का अनुमान

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में बरसात की वजह से अचानक मौसम में बदलाव आज गया है। 12 जिलों में मंगलवार देर रात बारिश हुई। लखनऊ में भी बारिश और हवा से ठंड बढ़ गई। बुधवार सुबह से 29 जिलों में घना कोहरा है। विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। कई शहरों में बादल भी छाए हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिंसबर से चार दिनों तक बारिश हो सकती है। ओले भी गिरने के आसार हैं। नया साल कड़ाके की ठंड के बीच शुरू होगा। बीते 24 घंटे की बात करें तो फतेहपुर जिला सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में औसत तापमान में 7 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, बादलों के चलते रात के औसत तापमान में 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

29 दिसंबर से शीतलहर चलने की संभावना

मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि 29 दिसंबर से शीतलहर चलने का अनुमान है। 28 दिसंबर के बाद फिर से पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है। पहाड़ों पर बर्फबारी रुकने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के नहीं आने के कारण दिन का तापमान बढ़ रहा था। बारिश से दिन के तापमान में औसतन 7 डिग्री की कमी आ गई है। दिन में ही लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया।

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय

मौसम विभाग का कहना है कि 27 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ सकता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में बारिश का दौर शुरू हो सकता है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है।

Post Comment

You May Have Missed