गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, पहुंचेंगे मेरठ

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, पहुंचेंगे मेरठ

गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ रविवार को मेरठ से पहले गाजियाबाद पहुंचे हैं। यहां उन्‍होंने दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूधेश्वर नाथ मंदिर में पूजा के बाद सीएम मेरठ के लिए रवाना होंगे।

गाजियाबाद के दूधेश्वर नाथ मंदिर में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, पहुंचेंगे मेरठ

कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने मुख्यमंत्री योगी आज मेरठ आएंगे। मोदीपुरम स्थित शोभित विश्वविद्यालय में रविवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा। यहां से वह कार से दुल्हेड़ा चुंगी पहुंचेंगे। यहां एनएच-58 से जाने वाले कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे। इससे पहले शनिवार देर रात तक अधिकारी मुख्यमंत्री के लिए मंच तैयार कराने में जुटे रहे। एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मुख्यमंत्री का रविवार का आगमन कार्यक्रम तय हो गया है।

Post Comment

You May Have Missed