उत्तर प्रदेश
राजनीति
Akhilesh Yadav, CM Yogi, Maha Kumbh 2025, Pandit Deendayal Upadhyay, Pandit Deendayal Upadhyay's death anniversary, Prayagraj Maha Kumbh 2025, UP News, VVIP treatment, Yogi Adityanath, अखिलेश यादव, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025, योगी आदित्यनाथ, वीवीआईपी ट्रीटमेंट, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
विपक्ष पर सीएम योगी का निशाना, बोले- VVIP ट्रीटमेंट लेने वाले महाकुंभ को लेकर कर रहे दुष्प्रचार
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता को रेखांकित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की अंत्योदय की सोच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रही है। उन्होंने गरीबी उन्मूलन के खोखले नारों पर विपक्ष को घेरा, साथ ही महाकुंभ को लेकर दुष्प्रचार करने वालों पर भी करारा प्रहार किया। सीएम योगी ने कहा कि जीवन भर वीवीआईपी ट्रीटमेंट लेने वाले लोग आज महाकुम्भ को लेकर दुष्प्रचार में जुटे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रयागराज में 29 दिन में 45 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई है, जो एक ऐतिहासिक घटना है। उन्होंने कहा कि भारत और चीन के बाद दुनिया के किसी देश की आबादी 45 करोड़ नहीं है, एक अस्थाई शहर में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आकर डुबकी लगाए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।
ये लोग भारत और सनातन के विरोध में खड़े रहते हैं
सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोग इसे वीआईपी स्नान से जोड़कर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सच यह है कि महाकुंभ समरसता और आस्था का संगम है, जहां जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र के भेदभाव को खत्म करके सभी श्रद्धालु एक साथ जुड़ते हैं। लेकिन ये नकारात्मकता फैलाने वाले कौन लोग हैं, ये वही लोग हैं जिन्होंने जीवन भर सरकार की वीवीआईपी ट्रीटमेंट लिया है और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए एक रास्ता खोलने का प्रयास किया था। ये वही लोग हैं, जो नकारात्मकता पैदा करके भारत और सनातन के विरोध में सदैव खड़े रहते हैं और दुष्प्रचार करने में मशगूल रहते हैं।
#UPCM @myogiadityanath ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जनपद लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/6tC44JO2g6
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 11, 2025
उन्होंने विकास कार्यों में बाधा पहुंचाने वाले लोगों पर भी तंज कसते हुए कहा कि जब भी कोई नई योजना शुरू होती है तो कुछ लोगों को केवल कमियां निकालने की आदत होती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ‘जब पाइपलाइन बिछाई जाती है, तो सड़कें खुदाई के कारण खराब हो जाती हैं, लेकिन जब वह कार्य पूरा होता है, तो लोगों को सुविधा मिलती है।’ उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जब हम 4 करोड़ लोगों को आवास देते हैं तो वे कहते हैं कि अभी बहुत लोग बाकी हैं उनको बताना चाहता हूं कि 3 करोड़ आवास और स्वीकृत किए जा चुके हैं।
विकास कार्यों पर विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को दिखाया आईना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग पहले केवल वीआईपी सुविधाएं भोगते थे, वही आज आम जनता को मिल रही सुविधाओं पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारें सिर्फ गरीबी हटाने के नारे देती रहीं, लेकिन हकीकत में गरीबों की संख्या लगातार बढ़ती गई। सीएम ने कहा कि मोदी सरकार ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गरीबी उन्मूलन का वास्तविक कार्य किया।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, मेयर सुषमा खर्कवाल, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, एमएलसी मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, विधायक अमरेश कुमार, पूर्व मंत्री मोहसिन रजा समेत कई विधायक व नेता मौजूद रहे।



Post Comment