Sultanpur में सीएम योगी ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया

Sultanpur में सीएम योगी ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया
  • सीएम योगी ने 99 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास।

Sultanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सुलतानपुर एवं इसौली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत 819 करोड़ से अधिक लागत की कुल 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद को विकास की नई सौगात प्रदान की। इस दौरान सीएम योगी द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों अनीता कुमारी, सीमा मौर्य, निधि वर्मा, संजू साहू, साधना देवी, पूजा पाल, अमन मौर्य, कनन, अरूण कुमार आदि को चेक, सहायता व प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

सीएम ने उपस्थित जनसमूह का अभिनंदन करते हुए कहा कि रामायण कालीन स्मृतियों से जुड़ी सुलतानपुर की यह पावन भूमि ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज सुलतानपुर विकास की नई पहचान बना रहा है। जनपद में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हो चुकी है तथा नर्सिंग कॉलेज का भी शिलान्यास किया गया है। सरकार प्रत्येक जनपद में मेडिकल कॉलेज, बेहतर सड़कें, एक्सप्रेसवे, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कर रही है। वर्तमान सरकार ने प्रदेश में सुशासन, सुरक्षा और विकास का वातावरण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, फोरलेन सड़कों एवं अन्य आधारभूत परियोजनाओं ने सुलतानपुर को प्रदेश के प्रमुख विकासशील जनपदों की श्रेणी में खड़ा कर दिया है।

Sultanpur में सीएम योगी ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया

हमारी प्रगति का आधार है अच्छी कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। किसानों, युवाओं, महिलाओं एवं गरीब परिवारों के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटे में लखनऊ, डेढ़ घंटे में प्रयागराज, दो घंटे में वाराणसी, कितनी शानदार कनेक्टिविटी है, यानी 45 मिनट में इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपकी पहुंच का मतलब दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देशों में कनेक्टिविटी। अच्छे जनप्रतिनिधि चुनकर ही अच्छी सरकार बनती है, अच्छी सरकार बनती है, तो सुरक्षा का माहौल खड़ा होता है। सुरक्षा का माहौल जब खड़ा होता है, तो विकास भी होता है और आवागमन के लिए अच्छी सड़कें बनती हैं। यह अच्छी सड़कें केवल कनेक्टिविटी का आधार नहीं है, हमारी प्रगति का भी आधार बनती है। सीएम योगी ने जनसामान्य से अपील की है बीजेपी की डबल इंजन सरकार विकास का एकमात्र विकल्प है।

 

Post Comment

You May Have Missed