गोरखपुर से सीधे दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

गोरखपुर से सीधे दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात

नई दिल्‍ली: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार (18 जून) को गोरखपुर में जनता दर्शन के बाद दिल्ली पहुंचे। वहां सीएम योगी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण को लेकर निमंत्रण दिया।

बता दें कि इसके बाद सीएम योगी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों के बीच इस मुलाकात के दौरान यूपी में कैबिनेट विस्तार पर चर्चा होगी। इसके अलावा पार्टी और चुनाव से जुड़े कुछ मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूत्रों की मानें तो नए मंत्रिमंडल विस्तार में 3 से 4 मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, यह सीएम योगी और अमित शाह की मुलाकात के बाद ही तय हो पाएगा।

Post Comment

You May Have Missed