सीएम योगी ने किए विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के दर्शन, PM के दौरे की परखीं तैयारियां  

सीएम योगी ने किए विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के दर्शन, PM के दौरे की परखीं तैयारियां  

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव के दर्शन भी किए। इसके बाद उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बनारस रेलवे स्टेशन और बरेका का भी निरीक्षण किया।

सीएम योगी ने किए विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के दर्शन, PM के दौरे की परखीं तैयारियां  

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार शाम नमो घाट पर पहला दीया जलाकर देव दीपावली का शुभारंभ किया। इसके बाद काशी के अर्धचंद्राकार घाट, कुंड और तालाब दीयों से जगमग हो उठे। मुख्यमंत्री ने क्रूज पर सवार होकर मां गंगा की आभा निहारी और गंगा आरती देखी। चेतसिंह घाट जाकर थ्री डी शो भी देखा। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर श्रद्धालु उत्साहित दिखे और हर-हर महादेव का जयघोष करते रहे। सीएम योगी ने हाथ हिलाकर काशी की जनता और पर्यटकों का अभिवादन किया।

सीएम योगी ने किए विश्वनाथ धाम और बाबा कालभैरव के दर्शन, PM के दौरे की परखीं तैयारियां  

Post Comment

You May Have Missed