CM Yogi ने रामपुर को दी बड़ी सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

CM Yogi ने रामपुर को दी बड़ी सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

CM Yogi: रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहबाद में आयोजित जनसभा में मिलक और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 690.39 करोड़ रुपये की लागत वाली 102 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 430.68 करोड़ रुपये की 75 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया, जबकि 259.71 करोड़ रुपये की 27 नई परियोजनाओं का शिलान्यास कर विकास की नई नींव रखी। मुख्यमंत्री ने पारदर्शी रोजगार, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था और तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के आंकड़ों को सामने रखते हुए रामपुर को नए उत्तर प्रदेश की प्रगति का चमकता हुआ केंद्र बताया। मुख्यमंत्री ने रामपुर की धरती को भगवान महाकालेश्वर महादेव, ओम नागेश्वर महादेव, कोसी मंदिर और मां बाला सुंदरी जैसे आस्था केंद्रों से समृद्ध बताया। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या, काशी और महाकुंभ यूपी की नई पहचान बन चुके हैं और प्रदेश में सभी पर्व पूरी शांति और उल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं। सरकार के लिए प्रदेश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

CM Yogi ने रामपुर को दी बड़ी सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

मंच से मेधावियों, लाभार्थियों और उद्यमियों का हुआ सम्मान

जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मंच से जिले की प्रतिभाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों और क्षेत्र के विकास में योगदान देने वाले प्रमुख उद्यमियों को सम्मानित किया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की मेधावी सम्मान योजना के अंतर्गत इंटरमीडिएट की जिला टॉपर सेजल आर्य और हाईस्कूल की जिला टॉपर कनिका गंगवार को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से 21-21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कु. शारदा सिंह, अक्षत अग्रवाल और कु. भूमिका यादव को तकनीकी शिक्षा व सहयोग के लिए लैपटॉप वितरित किए गए।

राजस्व विभाग की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत आपदा का शिकार हुए किसान परिवारों को संबल देते हुए शारदा देवी, सीमा देवी और पूरनदेई को उनके पतियों के आकस्मिक निधन पर 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत अमरीश को सोलर पैनल सर्विस, श्रीमती संतोष कुमारी को आटा चक्की और प्रमोद कुमार को टेंट हाउस व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण राशि के स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

इसके साथ ही रामपुर में बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार देने, राजस्व बढ़ाने और ओडीओपी (जरी-पैचवर्क व मैंथा) उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने में उत्कृष्ट योगदान के लिए उद्योग जगत से जुड़े अमर सिंह (रेडिको खेतान), वीरेन्द्र जिन्दल (अम्बिका प्लाईवुड), श्रीश गुप्ता (रामपुर हस्तकला), अमृत कपूर (नीरू मैंथॉल) और राजेश शर्मा (गणेशा इको स्फेयर) को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।

लोकार्पण की गईं 75 परियोजनाएं (लागत 430.68 करोड़)

  • जनता को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए कुल 75 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इनमें विधानसभा क्षेत्र मिलक की 27 (199.43 करोड़) और बिलासपुर की 48 (231.25 करोड़) परियोजनाएं शामिल हैं।

  • मिलक विधानसभा की 27 लोकार्पित परियोजनाएं:

  • भमौरा शाहबाद बिलारी मार्ग (25.60 किमी) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।

  • मदारपुर से जैतोली-शाहबाद मार्ग पर रामगंगा नदी सेतु व पहुँच मार्ग।

  • राजकीय महाविद्यालय शाहबाद का निर्माण।

  • राजकीय इण्टर कालेज मधुपुरी और राजकीय इण्टर कालेज चन्द्रपुर कलां का निर्माण।

  •  नगर पंचायत सैफनी में कल्याण मण्डप का निर्माण।

  •  कॉमन सर्विस सेन्टर, वि.ख. शहाबाद (ग्राम भगतपुर) का निर्माण।

  •  ग्रामीण संपर्क मार्ग: एसएच-144 से बमनुपुरी मार्ग, मोहम्मद नगर सम्पर्क मार्ग, पिपला मंसूरपुर से मंसूरपुर का मजरा मार्ग, भुरैसी कुरैथी मार्ग से सरकडा सम्पर्क मार्ग, और मिलक तुरखेडा से वीरपुर मार्ग का नव निर्माण।

  • शुद्ध पेयजल हेतु 15 ग्रामीण पेयजल योजनाएं

बिलासपुर विधानसभा की 48 लोकार्पित परियोजनाएं:

  • बिलासपुर मिलक मार्ग (रासडंडिया से सिलईबड़ा) का चौड़ीकरण।

  • ग्राम रहसैना में नवीन राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण।

  • एनएच-87 से गुरुद्वारा वाया डिबडिबा चन्देन होते हुए बागवाडा मार्ग का चौड़ीकरण।

  •  रामपुर-केमरी मार्ग पर पीलाखार नदी पर सेतु का निर्माण।

  •  बिलासपुर में बस स्टेशन का निर्माण।

  •  क्षतिग्रस्त भाकड़ा वियर का आधुनिकीकरण।

  •  बड़े सेतु निर्माण: सैजनी नदी चैनपुर, भाखड़ा नदी केवलपुर, और सैजनी नदी दनकरी (8.10 करोड़। कुल्ली नदी ईश्वरपुर और भाखड़ा नदी सहरिया पर लघु सेतु। टाण्डा से पिपलिया महतो के मध्य लघु सेतु।

  • शिक्षा अन्य भवन: राजकीय इण्टर कालेज कल्यानपुर व इनायतपुर। राजकीय इण्टर कालेज अनवरिया, पईपुरा, और मुबारकपुर। विकास खण्ड मिलक में कॉमन सर्विस सेण्टर।

  • पुलिस प्रशासन: थाना बिलासपुर में 32 क्षमता और थाना कैमरी में 16 क्षमता हास्टल बैरक। क्षेत्राधिकारी कैमरी के आवासीय भवन व कार्यालय भवन। रा.औ.प्र. संस्थान बिलासपुर में ऑडिटोरियम आदि।

  • सड़क मार्ग: नवाबगंज मोड़ से पसियापुर मार्ग, रम्पुरा बुजुर्ग से नरसुआ मार्ग पर लघु सेतु, एनएच-87 डिबडिबा में लघु सेतु, बलभद्रपुर स्कूल से पशपुरा पुलिया मार्ग, रामपुर बड़ाखास नवदिया भैसोडी मार्ग।

  • -20 ग्रामीण पेयजल योजनाएं

27 नई परियोजनाओं का शिलान्यास

  • आने वाले वर्षों में क्षेत्र को और सुदृढ़ करने के लिए 27 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। इनमें मिलक की 8 (96.30 करोड़) और बिलासपुर की 19 (163.41 करोड़) परियोजनाएं हैं।

  • मिलक विधानसभा की 8 शिलान्यास परियोजनाएं:

  • शाहबाद नगर पंचायत पुनर्गठन पेयजल योजना।

  • मिलक नगर पालिका परिषद पुनर्गठन पेयजल योजना।

  • धनेली पूर्वी से भौंपतपुर होते हुए पटिया तक मार्ग का चौड़ीकरण।

  • मिलक नगर पालिका परिषद आई एण्ड डी एण्ड एसटीपी वर्क योजना।

  • राजकीय पॉलीटेक्निक शाहाबाद में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से ‘सेंटर आफ एक्सीलेंस’ की स्थापना।

  • अजीतपुर पंजाबनगर जौलपुर पटवाई मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण।

  • शाहबाद बिलारी रोड से देवीपुरा प्राइमरी स्कूल तक मार्ग और दुआवट से मढ़ी का मंदिर तक नव निर्माण।

बिलासपुर विधानसभा की 19 शिलान्यास परियोजनाएं

  • विशाल सेतु: ग्राम जगतपुर-राजपुरा के मध्य पीलाखार नदी पर सेतु, ग्राम आदपुर-बेहटा के मध्य पीलाखार नदी पर सेतु और बिलासपुर के शहरी भाग में भाखड़ा नदी के डेम पर सेतु का पुनः निर्माण।

  • बिलासपुर मिलक मार्ग (धावनी से चौनपुर) का चौडीकरण।

  • बिलासपुर नगर पालिका परिषद आई एण्ड डी एण्ड एसटीपी वर्क योजना।

  •  बिलासपुर शहरी भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण।

  •  चड्डा पेपर मिल से करतारपुर सुआनगला मार्ग की सतह सुधार।

  •  नगर पंचायत केमरी में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निर्माण।

  •  अम्बरपुर से बेरखेड़ा के मध्य सैंजनी नदी पर लघु सेतु।

  • कैमरी बैराज के 09 गेटों व शटर असेंबली का निर्माण एवं प्रतिस्थापन।

CM Yogi ने रामपुर को दी बड़ी सौगात, 102 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Post Comment

You May Have Missed