उत्तर प्रदेश
राजनीति
CM Yogi, Dhanteras 2024, National Unity Day, Run for Unity, Sardar Patel's 150th Birth Anniversary, Sardar Vallabhbhai Patel, UP News, Yogi Adityanath, धनतेरस 2024, योगी आदित्यनाथ, रन फॉर यूनिटी, राष्ट्रीय एकता दिवस, सरदार पटेल की 150वीं जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
सीएम योगी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाई, धनतेरस की दी बधाई
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के मौके पर आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया। पांच कालीदास मार्ग से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक आयोजित इस दौड़ में सैकड़ों युवाओं, बच्चों और आम नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान सीएम ने दौड़ में शामिल छोटे-छोटे बच्चों से मुलाकात की और उन्हें चॉकलेट वितरित कर प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने भगवान धन्वंतरि की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज के सशक्तिकरण में स्वास्थ्य की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि आरोग्यता समाज के विकास की पहली शर्त है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज का निर्माण ही राष्ट्र को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर आयोजित रन फॉर यूनिटी का आयोजन न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद है, बल्कि सरदार पटेल के एकजुट भारत के सपने को भी बल प्रदान करता है। उन्होंने कहा यह न सिर्फ एक एकता की दौड़ है बल्कि स्वस्थ रहने के संकल्प का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन हर नागरिक को स्वस्थ और एकजुट रहेने की प्रेरणा देता है।
भारत की अखंडता के सूत्रधार थे सरदार पटेल
सीएम योगी ने भारत की आजादी और आज के भारत की अखंडता में सरदार पटेल के महान योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ब्रिटिश सत्ता के षड्यंत्र को बेनकाब कर 563 से अधिक रियासतों को भारत गणराज्य में मिलाया। जूनागढ़ के नवाब से लेकर हैदराबाद के निजाम तक सभी को उन्होंने भारतीय एकता के महत्व को समझने पर विवश किया। सरदार पटेल ने अखंड भारत का जो स्वरूप हमें दिया, वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में और मजबूत हो रहा है।
'अखंड भारत' के स्वप्नद्रष्टा, लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के उपलक्ष्य में आज लखनऊ में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' को समर्पित फ्रीडम रन (रन फॉर यूनिटी) का शुभारंभ हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की संकल्पना 'आत्मनिर्भर और विकसित भारत' को आगे… pic.twitter.com/Czdmxfrjle
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 29, 2024
उन्होंने सरदार पटेल की दूरदर्शिता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ से ही भारत एकजुट राष्ट्र बना। इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस का विशेष महत्व है सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2025 तक पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के माध्यम से राज्य में सरदार पटेल की विचारधारा को आगे बढ़ाने के साथ-साथ एकता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
सीएम योगी ने दिलाई देश की एकता और अखंडता की शपथ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से सभी को देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने देश की एकता और सुरक्षा के लिए नागरिकों से सेना के साथ अपनी भी जिम्मेदारी निभाने और सहयोग करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने धनतेरस, दीपावली और छठ के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं और सरदार पटेल की 150वीं जयंती को विशेष बनाते हुए उनके महान योगदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि यह अवसर हमें एकजुट होकर देश की सेवा में योगदान देने का संदेश देता है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव समेत कई प्रदेश सरकार के कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।



Post Comment