प्रतीक यादव की 13वीं में पहुंचे सीएम योगी, श्रद्धांजलि देकर अपर्णा यादव को बंधाया ढांढस
लखनऊ: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की सोमवार को 13वीं है। कार्यक्रम लखनऊ में पत्नी अपर्णा यादव के आवास पर हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तेरहवीं में शामिल हुए। उन्होंने प्रतीक की तस्वीर पर फूल चढ़ाने के बाद अपर्णा, उनके पिता अरविंद और मां अंबी बिष्ट से मुलाकात की और उनको सांत्वना दी।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के ब्रह्म भोज (तेरहवीं की रस्म) में शिरकत की। pic.twitter.com/W2r5vVvFzN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 25, 2026
तरहवीं में अपर्णा लोगों को पूड़ी बांटते हुए रोने लगीं। इससे पहले, डिंपल यादव बच्चों के साथ पहुंचीं। घर के अंदर कुछ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद वापस चली गईं। घर के बाहर रामधुन बज रही है। लखनऊ के कई इलाके में प्रतीक की तेरहवीं से जुड़े शोक संदेश के होर्डिंग लगाए गए हैं।


तेरहवीं में पहुंचे कई नेता
प्रतीक यादव की तेरहवीं में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, विधायक अक्षय यादव, लोकगायिका मालिनी अवस्थी, राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, डिंपल यादव और उनकी दोनों बेटियां भी शामिल हुईं। सुधांशु त्रिवेदी ने अपर्णा के साथ तेरहवीं की पूड़ी भी बांटी।
राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन बोले– अपूरणीय क्षति
प्रतीक यादव की तेरहवीं में सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा- ‘38 साल के लड़के का हमारे बीच से जाना अपूरणीय क्षति है। इसे समाजवादी परिवार के लोग व्यक्तिगत क्षति मान रहे हैं।’
बताते चलें कि 13 मई की सुबह प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। अगले दिन यानी 14 मई को लखनऊ के बैकुंठ धाम श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी थी। 16 मई को हरिद्वार के VVIP घाट पर प्रतीक की अस्थियां विसर्जित की गईं। अपर्णा बेटियों के साथ चार्टर्ड प्लेन से उत्तराखंड गई थीं। शिवपाल के बेटे आदित्य यादव भी उनके साथ गए थे।



Post Comment