मायावती का 69वां जन्मदिन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी बधाई

मायावती का 69वां जन्मदिन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दी बधाई

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती का बुधवार (15 दिसंबर) को 69वां जन्मदिन है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख व सांसद अखिलेश यादव हरिद्वार में हैं। उन्होंने मायावती को जन्मदिन की बधाई दी।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी बसपा प्रमुख को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि प्रभु श्रीराम की कृपा आप पर बनी रहे। आप दीर्घायु और स्वस्थ्य हों।

जन कल्‍याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा जन्‍मदिन

बसपा कार्यकर्ता मायावती के जन्मदिन को ‘जन कल्याणकारी’ दिवस के रूप में मनाएंगे। जिला स्तर पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। वहीं, मायावती प्रदेश कार्यालय से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के लिए संदेश जारी करेंगी। इसके बाद वे अपनी पुस्तक ‘मेरे संघर्षमय जीवन एवं बसपा मूवमेंट का सफरनामा’ भाग-20 के हिंदी और अंग्रेजी एडिशन को लॉन्च करेंगी।

जब UP की पहली दलित महिला CM बनीं मायावती

सन् 1995 में राज्यपाल ने मुलायम सिंह यादव को बाहर का रास्ता दिखा दिया और मायावती भाजपा के समर्थन के साथ UP की मुख्‍यमंत्री बन गईं। CM की कुर्सी तक पहुंचने वाली वो देश की पहली दलित महिला थीं। उस वक्त के पीएम पी.वी.नरसिम्हा राव ने इसे ‘लोकतंत्र का चमत्कार’ कहा था। इसके बाद धीरे-धीरे मायावती सियासत की मंझी हुई खिलाड़ी बन गईं। संघर्ष हुआ, सियासी गुणा-भाग हुआ, लेकिन मायावती का सटीक निशाना लगता रहा।

इसके बाद साल 1997, 2002 और 2007 में भी मायावती ने CM के तौर पर UP की कमान संभाली। इसी बीच साल 2003 में उन्हें BSP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। तब से लेकर आज तक वो BSP की सबसे बड़ी नेता और UP की सियासत के बड़े चेहरे के रूप में जानी जाती हैं।

Previous post

Maha Kumbh 2025: पहले शाही स्‍नान में 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, वापसी के लिए स्‍टेशनों पर लगी भीड़

Next post

सैफ अली खान पर हमला करने वाला संदिग्ध हिरासत में, एक्टर के घर में घुसकर चाकू से किए थे वार 

Post Comment

You May Have Missed