CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं में बेटियां रहीं अव्वल, कानपुर के ओजस्वित बने नेशनल टॉपर

CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं में बेटियां रहीं अव्वल, कानपुर के ओजस्वित बने नेशनल टॉपर

नई दिल्‍ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने क्लास 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परीक्षाओं में देश भर से बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे जारी किए हैं। इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में कानपुर का दबदबा देखने को मिला है। शहर के प्रतिष्ठित शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पासरीचा ने सभी विषयों में पूर्णांक प्राप्त कर 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

ओजस्वित ने नेशनल टॉपर बनकर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे कानपुर शहर का मान बढ़ाया है। ओजस्वित ने आईएससी परीक्षा के सभी विषयों में परफेक्ट स्कोर (100%) हासिल कर देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शीलिंग हाउस स्कूल के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने ओजस्वित की इस असाधारण उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है।

चिंटल्स स्कूल का जलवा

चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। वहीं, कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने भी 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

वहीं, राजधानी लखनऊ में सेंट जोसेफ कॉलेज के प्रखर सिंह ने 12वीं में 99.25 फीसदी अंक हासिल किए हैं।

इस बार इतने फीसदी छात्र पास

कक्षा 10वीं की आईसीएसई परीक्षा में कुल 99.18 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। वहीं, कक्षा 12वीं की आईएससी परीक्षा में 99.13 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

10वीं-12वीं दोनों में लड़कियों ने मारी बाजी

लड़कियों ने दोनों ही कक्षाओं में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने बताया कि परिणाम पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से तैयार किए गए हैं। छात्रों को अपने अंक देखने के लिए बोर्ड की वेबसाइट results.cisce.org पर जाना होगा। वे अपने रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी का उपयोग कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी सफल छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी है। यह परिणाम लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है।

बता दें कि सीआईएससीई ने आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं  के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।

कैसे देखें  सीआईएससीई बोर्ड का रिजल्ट?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
  • सीआईएससीई (10वीं) या ISC (12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना UID (Unique ID) और Index Number दर्ज करें।
  • अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • सभी जानकारी ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

Post Comment

You May Have Missed