बरेली बवाल के मुख्य मुकदमे में भी चार्जशीट दाखिल, मौलाना तौकीर समेत 46 लोग आरोपी

बरेली बवाल के मुख्य मुकदमे में भी चार्जशीट दाखिल, मौलाना तौकीर समेत 46 लोग आरोपी

बरेली: जिले में 26 सितंबर को हुए बवाल में कोतवाली में दर्ज हुए मुख्य मामले में भी चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई। विवेचना कर रहे क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने मौलाना तौकीर रजा सहित 46 लोगों को आरोपी बनाया है। तकनीकी साक्ष्यों के साथ गंभीर धाराएं बरकरार रखी गई हैं। इससे आरोपियों की जमानत की राह भी आसान नहीं होगी।

मौलाना तौकीर रजा के बुलावे पर जुटी भीड़ ने शहर में बवाल किया था। मामले में उसी दिन पांच थानों में दस रिपोर्ट दर्ज कराई गई थीं। इनमें से पांच मामले कोतवाली में ही दर्ज किए गए थे। कोतवाली के अलग-अलग चौकी प्रभारियों ने चार मामले सामान्य धाराओं में दर्ज कराए थे। एक मामला कोतवाली प्रभारी रहे अमित पांडेय ने दर्ज कराया था। इस मुख्य मामले की विवेचना पहले एसआईटी ने की। बाद में मामला क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर संजय धीर को सौंप दिया गया।

अज्ञात आरोपियों की पहचान जारी

आपराधिक व पेंचीदा मामलों की विवेचना के जानकार संजय धीर ने इस मुकदमे में 46 उन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है, जो गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं या जमानत करा चुके हैं। पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान व अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में भी जुटी है। गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा खां, नदीम खां, फरमान, सरफराज, रिहान, तौहीद, मुस्तकीम, मुनीफुद्दीन, जफरुद्दीन, इमरोज, शरीफ, इमाम मुशारुफ, शमशेर, अजीम अहमद, ओवैश, आमिर, राहिल, साजिद, समीर, जीशान, फैसल, इदरीश, इकबाल, अब्दुल नफीस, फैजान खान, मेहताब खान, रईस, नफीस खां, मोहम्मद सरफराज, फरहान, जाबिर कुरैशी, मोईन उर्फ सजले, गुड्डू अहमद, अयान, शेरू, हस्सान, मुनीर अहमद उर्फ मुनीर इदरीशी, हनीफ, जीशान रजा, आरिफ, फैजल नबी, अफजाल बेग, फरहत, मोईन अली खां, नदीम सकलैनी उर्फ अनीस सकलैनी उर्फ अनीस मियां और शफीले अहमद उर्फ शफी अहमद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। क्राइम ब्रांच वांछित आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

मामले में जारी रहेगी कार्रवाई

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि शहर की फिजा खराब करने के मामले में कई नामजद लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रकाश में आए लोगों पर भी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई है। अन्य आरोपियों के खिलाफ विवेचना जारी रहेगी।

Previous post

वीर बाल दिवस पर श्रावस्‍ती पहुंचे डिप्‍टी सीएम मौर्य, बोले- भारत माता की जय के लिए कार्य करती है भाजपा

Next post

बरेली में वन विभाग के 18 दैनिक भोगी कर्मचारी हुए नियमित, मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Post Comment

You May Have Missed