आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराई कार, सगे भाइयों समेत तीन की मौत
आगरा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मृतकों में दो भाई हैं। हादसे की सूचना के बाद यूपीडा टीम के साथ पुलिस पहुंची। गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला। परिवार के लोग बिहार से राजस्थान में शादी में शामिल होने जा रहे थे। कार में ड्राइवर के साथ 8 लोग सवार थे। बताया गया कि रात में ड्राइवर को झपकी आने लगी। तभी आगे कार आगे चल रही कंटेनर से टकरा गया।
रविवार रात पौने 2 बजे एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 36 के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किया सेल्टोस का आगे का हिस्सा पूरी तरह खत्म हो गया। गाड़ी की आधी छत तक उखड़ गई। कार में मोहम्मद सोएब (चालक), परमिता कुमारी, राजीव कुमार, पूजा कुमारी, अयान्श (8 वर्ष), शंकर कुमार, सुनील कुमार और प्रीति सवार थे।
कंटेनर कब्जे में, चालक फरार
हादसे में शंकर कुमार और सुनील कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल प्रीति ने भी बाद में दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक भाग गया है। घायलों को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।



Post Comment