उत्तर प्रदेश
राजनीति
Bareilly Rohilkhand Cement Merchants Association, Cantt MLA Sanjeev Agarwal, MLA Sanjeev Agarwal, Rohilkhand Cement Merchants Association, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बरेली रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन, रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन, विधायक संजीव अग्रवाल
Shailendra Singh
0 Comments
बरेली में बना रुहेलखंड सीमेंट व्यापारियों का नया संगठन, कैंट विधायक संजीव अग्रवाल संरक्षक
बरेली: शहर में सीमेंट व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए रुहेलखंड सीमेंट मर्चेंट्स एसोसिएशन का गठन किया है। गुरुवार को रामवाटिका कॉलोनी स्थित संस्कृति हॉल में इस संगठन की औपचारिक घोषणा की गई। संगठन का प्रमुख लक्ष्य फुटकर और थोक व्यापारियों के बीच समन्वय स्थापित करना है। बकाया भुगतान से होने वाले नुकसान को रोकना इसकी प्राथमिकता है। साथ ही जीएसटी, परिवहन और श्रमिक संबंधी मुद्दों का समाधान भी किया जाएगा।
व्यापारियों के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में उधारी भुगतान में विलंब की समस्या बढ़ी है। बाजार में प्रतिस्पर्धा और अधिक उत्पादन के कारण मुनाफा घट गया है। इन कारणों से सीमेंट व्यापार घाटे का सौदा बन गया है।
संगठन को अपनी संस्था मानते हैं: संजीव अग्रवाल
कैंट विधायक और सीमेंट व्यवसायी संजीव अग्रवाल को संस्था का संरक्षक नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वह इस संगठन को अपनी संस्था मानते हैं। लंबे समय से व्यापार में होने के कारण वह सभी व्यापारियों की समस्याओं से परिचित हैं।
आज राम वाटिका में स्थित होटल संस्कृति में रोहिलखंड सीमेंट मर्चेंट एसोसिएशन के प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि स्वरूप पहुंचकर सम्मिलित हुए।
.
.
.#BJPUP #BJPIndia #BJP4IND #BJP4UP #YogiAdityanath #Bareilly #बरेली #BJP4Bareilly #भाजपा #BJP #भाजपा_बरेली #125_विधानसभा_क्षेत्र_बरेली pic.twitter.com/FJYSw9Rk6I— Sanjiev Agarrwal (मोदी का परिवार) (@sanjievagarrwal) September 11, 2025
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह, सचिव विकास खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल और उपाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल मौजूद रहे। विभिन्न शहरों से सीमेंट कारोबारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।



Post Comment