आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम, दो-दो पर BJP-कांग्रेस; एक-एक सीट AAP-JMM ने जीतीं

आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम, दो-दो पर BJP-कांग्रेस; एक-एक सीट AAP-JMM ने जीतीं

नई दिल्‍ली: देश के सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था, जिसका रिजल्‍ट शुक्रवार (14 नवंबर) को आ गया है। राजस्थान की अंता (बारां) सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन और तेलंगाना की जुबली हिल्स से कांग्रेस के नवीन यादव को जीत मिली है। पहले अंता की सीट भाजपा और जुबली हिल्स सीट पूर्व सीएम केसीआर की पार्टी बीआरएस के पास थी। AAP पंजाब की तरनतारन सीट बचाने में कामयाब रही है। यहां से हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की।

झारखंड की घाटशिला सीट से पूर्व सीएम चंपई सोरेन के बेटे भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश चंद्र सोरेन ने हराया। वहीं, ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से बीजेपी के जय ढोलकिया ने जीत हासिल की। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा से भाजपा प्रत्याशी देवयानी राणा जीतीं और बडगाम से महबूबा मुफ्ती की पार्टी PDP के आगा सैयद मुंतजिर जीते। मिजोरम के डम्पा से मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) दल ने जीत हासिल की।

आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के परिणाम, दो-दो पर BJP-कांग्रेस; एक-एक सीट AAP-JMM ने जीतीं

कहां कितना वोटर टर्नआउट रहा?

जम्मू-कश्मीर में 2 विधानसभा सीटें बडगाम और नगरोटा अक्टूबर 2024 से खाली हैं। CM उमर अब्दुल्ला 2 सीटों से चुनाव जीते थे। इसके बाद उन्होंने 21 अक्टूबर, 2024 को गांदरबल सीट को अपने पास रखा और बडगाम सीट छोड़ दी थी। इसलिए इस सीट पर चुनाव हो रहा है।

नागरोटा से जीती BJP विधायक बोली- पिता के आशिर्वाद से जीती

नागरोटा से नई चुनी गई BJP विधायक देवयानी राणा ने कहा, “मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि जिस तरह नागरोटा ने राणा साहिब (मेरे पिता, स्व. देवेंद्र सिंह राणा) को आशीर्वाद दिया था, आज उन्होंने परिवार की तरह मेरा भी आशीर्वाद दिया। मैं उनका हमेशा आभारी रहूंगी। जब BJP चुनाव लड़ती है, तो जीत के लिए ही लड़ती है। इसका उदाहरण आप नागरोटा और बिहार के नतीजों में देख सकते हैं।”

Previous post

Amit Shah: बिहार के आंकड़ों पर बोले शाह- राहुल गांधी के नेतृत्व में आखिरी पायदान पर पहुंची कांग्रेस

Next post

बिहार में नीतीशे कुमार, महागठबंधन की करारी हार, इन प्‍वांइट्स से समझिए चुनाव में आखिर हुआ क्‍या?

Post Comment

You May Have Missed