लखनऊ में कोर्ट के बाहर 240 अवैध चैंबर-दुकानों पर चल रहा बुलडोजर, वकीलों-पुलिस में धक्कामुक्की

लखनऊ में कोर्ट के बाहर 240 अवैध चैंबर-दुकानों पर चल रहा बुलडोजर, वकीलों-पुलिस में धक्कामुक्की

लखनऊ: लखनऊ जिला कोर्ट के बाहर वकीलों के चैंबरों और दुकानों सहित 240 अवैध अतिक्रमणों को तोड़ा जा रहा है। छह बुलडोजर अवैध निर्माण को ढहा रहे हैं। सुबह प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची तो 100 से ज्यादा वकील मौके पर जुट गए। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और जमीन पर बैठकर धरना देने लगे।

इस दौरान पुलिस ने हटाने का प्रयास किया तो वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प और तीखी बहस हुई। इसके बाद पुलिस ने लाठी फटकार कर वकीलों को वहां से हटाया। फिलहाल, मौके पर चार एसीपी, पीएसी और पुलिस के 300 से ज्यादा जवान तैनात हैं। नगर निगम की टीम 6 बुलडोजर और 5 ट्रक लेकर पहुंची है। बुलडोजर से अवैध चैंबर और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। उसके बाद मलबे को ट्रकों में भरकर हटाया जा रहा है।

लखनऊ में कोर्ट के बाहर 240 अवैध चैंबर-दुकानों पर चल रहा बुलडोजर, वकीलों-पुलिस में धक्कामुक्की

लखनऊ में कोर्ट के बाहर 240 अवैध चैंबर-दुकानों पर चल रहा बुलडोजर, वकीलों-पुलिस में धक्कामुक्की

नोटिस जारी करने के बाद भी नहीं हटा रहे थे कब्‍जा

प्रशासन का कहना है कि सड़क, फुटपाथ, नाले और नालियों पर कब्जा कर कई जगहों पर वकीलों के चैंबर और फोटोकॉपी की दुकानें बना ली गई थीं। इससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। नगर निगम की ओर से अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे।

नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने खुद ही अपने कब्जे हटा लिए, लेकिन बड़ी संख्या में अब भी निर्माण बने हुए हैं। इसी को देखते हुए कार्रवाई का फैसला लिया गया है। वहीं, नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में वकील और दुकानदार सड़क पर बैठ गए हैं। राम दरबार की तस्वीर लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी उनसे हटने की अपील कर रहे हैं।

लखनऊ में कोर्ट के बाहर 240 अवैध चैंबर-दुकानों पर चल रहा बुलडोजर, वकीलों-पुलिस में धक्कामुक्की

Post Comment

You May Have Missed