जम्‍मू में BSF ने तबाह कीं पांच पाकिस्तानी चौकियां, एक आतंकी लॉन्च पैड भी किया नष्ट

जम्‍मू में BSF ने तबाह कीं पांच पाकिस्तानी चौकियां, एक आतंकी लॉन्च पैड भी किया नष्ट

श्रीगर: जम्मू में भारत और पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एक ऑपरेशन में पांच पाकिस्तानी चौकियों और एक आतंकी लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। हालांकि, ये ऑपरेशन किस दिन चलाया गया था। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। बीएसएफ अधिकारी ने ऑपरेशन के बारे में बुधवार को जानकारी दी।

BSF कमांडेंट चंद्रेश सोना ने बताया कि हमने पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी का करारा जवाब दिया। हमने उनकी कई संपत्तियों को नष्ट कर दिया। मस्तपुर में एक आतंकी लॉन्च पैड था, जिसे हमने नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई में उनकी पांच चौकियां और कई बंकर तबाह कर दिए गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान लगातार भारतीय क्षेत्र को निशाना बना रहा है।

उधर, जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के सिंहपोरा और चतरू इलाके में गुरुवार सुबह 3-4 आतंकी देखे गए। सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया है।

जम्‍मू में BSF ने तबाह कीं पांच पाकिस्तानी चौकियां, एक आतंकी लॉन्च पैड भी किया नष्ट

पाकिस्तान ने भारतीय दूतावास के कर्मचारी को देश छोड़ने को कहा

भारत के एक्शन के एक दिन बाद पाकिस्तान ने भी भारतीय दूतावास के कर्मचारी को देश छोड़ने को कहा है। दरअसल, 21 मई को भारत सरकार ने पाकिस्तान के एक अधिकारी को पर्सोना नॉन ग्राटा (देश छोड़कर जाने का आदेश) घोषित कर दिया था। ये अधिकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तानी हाईकमीशन में तैनात है।

Post Comment

You May Have Missed