Brajesh Pathak ने Akhilesh Yadav पर कसा तंज, बोले- सपा ने कसाइयों को दिया संरक्षण

वोट बैंक की पॉलिटिक्स के चलते राममंदिर को टारगेट कर रहा विपक्ष: Brajesh Pathak
  • भाजपा ने गौ माता को दिया सम्मान, डिप्टी सीएम का अखिलेश यादव पर करारा पलटवार

Brajesh Pathak: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की बिलबिलाहट (बेचैनी) काफी समय से देख रही है। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव भूल गए हैं कि सपा सरकार के समय अपराधियों को खुला संरक्षण मिला था और अवैध बूचड़खाने धड़ल्ले से चलते थे। बृजेश पाठक ने निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गौ माता का खुलेआम वध होता था और कसाइयों को सरकारी संरक्षण प्राप्त था। कसाइयों को संरक्षण देने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की थी और गौ माता का संरक्षण करने वाली सरकार भाजपा की है।

रहीम की गिरफ्तारी पर सपा की तिलमिलाहट

डिप्टी सीएम ने गोरखपुर प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि रहीम की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर हो गई, जिससे सपा मुखिया की जमीन खिसक गई। उन्होंने तंज कसा कि वोट बैंक की राजनीति के चलते अखिलेश यादव अपराधी को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। बृजेश पाठक ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब अपराधियों पर फूल नहीं बरसाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो पुलिस भी उन्हीं की भाषा में जवाब देगी। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेलों में सड़ रहे हैं।

सत्ता की भूख सपा को चैन से सोने नहीं दे रही

डिप्टी सीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सत्ता की भूख समाजवादी पार्टी को चैन से सोने नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने सपा को उसकी सजा दी है और अब कभी भी उन्हें सत्ता नहीं मिलने वाली। बृजेश पाठक ने कहा कि 2017 से अब तक प्रदेश में सुरक्षा की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने बताया कि सपा सरकार में बेटियां शाम 5 बजे के बाद घर से बाहर निकलने से डरती थीं और व्यापारियों से जबरन वसूली होती थी। गुंडे-माफिया खुलेआम सड़कों पर बंदूकें लहराते थे। आज हमारी बेटियां सुरक्षित हैं। रात 12 बजे भी बिना भय अपने गंतव्य तक जा सकती हैं। व्यापारी शांति से कारोबार कर रहे हैं। यह सुरक्षित माहौल पूरे प्रदेश में दिखाई देता है।

Post Comment

You May Have Missed