औचक निरीक्षण पर चिनहट सीएचसी पहुंचे Brajesh Pathak, दिए सख्त निर्देश
Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक चिनहट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के पहुंचे डिप्टी सीएम को देखकर अस्पताल प्रशासन और स्टाफ में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सीधे ओपीडी पहुंचे और वहां मौजूद मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से दवाइयों, जांच और डॉक्टरों की उपलब्धता के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई का भी जायजा लिया और गंदगी दिखने पर नाराजगी दिखाई। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर यह देखा कि डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी समय पर ड्यूटी पर मौजूद हैं या नहीं।
आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चिनहट, लखनऊ का औचक निरीक्षण कर जनस्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को चिकित्सालय परिसर की स्वच्छता, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े अन्य विषयों पर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।… pic.twitter.com/qyB8H75dGF
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) March 16, 2026
डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली और रूट मैप की समीक्षा करते हुए अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के इस औचक निरीक्षण को स्वास्थ्य विभाग के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है कि सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराएं।



Post Comment