यूपी में SI भर्ती परीक्षा के लिए बोर्ड ने उठाया अहम कमद, जारी किया ईमेल-व्हाट्सएप नंबर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने लिखित परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए एक अहम कदम उठाया है। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधियों की सूचना देने के लिए ईमेल आईडी और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है।
यदि किसी व्यक्ति को पेपर लीक, पेपर की खरीद-फरोख्त, परीक्षा में नकल, साल्वर गैंग या अन्य किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलती है, तो वह बिना किसी भय के इसकी सूचना बोर्ड को दे सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
यहां दे सकते हैं सूचना
ईमेल– satarkta.policeboard@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर– 9454457951.



Post Comment