उत्तर प्रदेश
राजनीति
blast in Mahakumbh, Mahakumbh, Mahakumbh 2025, Mahakumbh Police, Prayagraj Mahakumbh, Prayagraj Mahakumbh 2025, Prayagraj News, Rajnath Singh, UP News, UP Police, प्रयागराज महाकुंभ, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ, महाकुंभ 2025, महाकुंभ पुलिस, महाकुंभ में ब्लास्ट, यूपी पुलिस, राजनाथ सिंह
Shailendra Singh
0 Comments
प्रयागराज महाकुंभ में ब्लास्ट की धमकी, आधी रात तक चला सर्च ऑपरेशन; पकड़े गए 18 संदिग्ध
प्रयागराज: संगम नगरी में आयोजित महाकुंभ का शनिवार को छठा दिन है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 10 बजे तक करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया है। अब तक 7.5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम स्नान कर चुके हैं। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी संगम में डुबकी लगाई। आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी प्रयागराज आ रहे हैं। वह संगम में स्नान करेंगे। वहीं, राजनाथ सिंह सेना के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
राजनाथ सिंह के आने से पहले देर रात शहर और महाकुंभ क्षेत्र में आर्मी के जवान उतरे। पुलिस ने भी जांच-पड़ताल बढ़ा दी। मेला क्षेत्र में जाने वाली गाड़ियों की तलाशी ली। 18 संदिग्ध लोगों को पकड़ा। इनमें से कुछ के पास आधार कार्ड नहीं थे। कुछ अपने बारे में सही जानकारी नहीं दे सके, जबकि कई युवकों को चोरी के शक में पकड़ा गया।
सफाईकर्मी से कॉलर बोला- सेक्टर-18 में धमाका होगा
महाकुंभ के सेक्टर-18 में बम की सूचना पर शुक्रवार को पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां घंटों परेशान रहीं। बम डिस्पोजल स्क्वाड ने महाकुंभ में जांच की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। यह कॉल प्रॉक्सी सर्वर के जरिए की गई थी। पुलिस कॉलर को ट्रेस करने में देर रात तक लगी रही। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजे करीब की है।
DIG बोले- आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा
सफाईकर्मी के पास कॉल आई थी कि सेक्टर-18 में बम है। थोड़ी ही देर में ब्लास्ट की धमकी दी। सफाईकर्मी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बम डिस्पोजल स्क्वाड को बुलाया गया। पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमों ने सेक्टर-18 सहित महाकुंभ के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर 2 बजे से आधी रात तक सर्च ऑपरेशन चला। हालांकि, कहीं कुछ नहीं मिला।
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि फोन पर धमकी देने वाले को नंबर के आधार पर ट्रैस किया जा रहा है। जल्द उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। आज से कुछ रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। शहर से नैनी की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल चौराहा, बैरहना और बांगड़ धर्मशाला चौराहे से होते हुए नए यमुना पुल की ओर निकलेंगे। वहीं, झूंसी की दिशा में जाने वाले वाहन दोपहर 2 बजे के बाद बालसन चौराहे, हाशिमपुर पुल, बक्शी बांध, नागवासुकि से ओल्ड जीटी पांटून पुल होकर जाएंगे। शहर से नैनी जाने वाले वाहन पुराने यमुना पुल होते हुए जाएंगे।



Post Comment