विंध्याचल धाम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किए दर्शन, कहा- बंगाल में बनेगी भाजपा की बहुमत सरकार

विंध्याचल धाम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किए दर्शन, कहा- बंगाल में बनेगी भाजपा की बहुमत सरकार

मिर्जापुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार (29 अप्रैल) को विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बहुमत की सरकार बनने का दावा किया। उनके प्रथम आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई।

दर्शन-पूजन के बाद पत्रकारों से बातचीत में नितिन नवीन ने कहा कि मां विंध्यवासिनी की कृपा से उत्तर प्रदेश और देश निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रदेश और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। राजनीतिक मुद्दों पर उन्होंने पश्चिम बंगाल में चल रहे चुनाव का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वहां दूसरे चरण का मतदान हो रहा है, जो लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की।

विंध्याचल धाम में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किए दर्शन, कहा- बंगाल में बनेगी भाजपा की बहुमत सरकार

नितिन नवीन ने कही ये बात

नितिन नवीन ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में राज्य में सुरक्षा, विकास और सुशासन की नई व्यवस्था स्थापित होगी। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को नई गति मिलने की संभावना है।

इस अवसर पर पं. रत्नाकर मिश्र, विनीत सिंह, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नितिन विश्वकर्मा और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous post

एम्स नई दिल्ली में “साथी हाथ बढ़ाना” पुस्तक का लोकार्पण, जन-जन तक जीवनरक्षक ज्ञान पहुंचाने की पहल

Next post

बंगाल में दूसरे चरण में 90% वोटिंग, ममता बोलीं- मोदी-शाह के एजेंट की तरह काम कर रही सेंट्रल फोर्स

Post Comment

You May Have Missed