हिंदू धर्म स्थलों के साथ खिलवाड़ कर रही बीजेपी सरकार: अजय राय

हिंदू धर्म स्थलों के साथ खिलवाड़ कर रही बीजेपी सरकार: अजय राय

लखनऊ: हिंदुत्व के नाम पर आई भाजपा सरकार लगातार हिंदू धर्म स्थलों के साथ खिलवाड़ कर रही है। दुनिया में जितने भी प्राचीन शहर हैं, सबने अपना स्वरूप बचाकर रखा है। किसी ने उसको नहीं बदला है वह चाहे मिश्र हो या वैनिस हो। केवल भाजपा सरकार पुराने सांस्कृतिक तथा धार्मिक स्थलों को नष्ट कर रही है। ये बातें कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहीं।

उन्होंने कहा कि पहले बनारस के मूल स्वरूप को बर्बाद किया गया। सैकड़ो शिवलिंग और मंदिरों को तोड़ा गया, वट वृक्ष काट दिया गया। फिर अयोध्या में अधूरे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई और अब दोबारा प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है, जो कभी नहीं होता है।

अजय राय ने कहा कि मां विंध्यवासिनी के मंदिर पर उनकी निगांह है, उसके बाद अब वृंदावन की कुंज गलियों को भी खत्म कर देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी ईश्वर से जुड़े आस्था के स्थान हैं। जिनको भाजपा सरकार पर्यटन स्थल या पिकनिक स्पॉट में बदल रही है।

Post Comment

You May Have Missed