उत्तर प्रदेश, राजनीति

भाजपा ने अखिलेश यादव को कहा- टोटी चोर, सपा अध्यक्ष ने ऐसे किया पलटवार

भाजपा ने अखिलेश यादव को कहा- टोटी चोर, सपा अध्यक्ष ने ऐसे किया पलटवार

लखनऊ: लोकसभा में परिसीमन बिल गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) के बीच राजनीतिक विवाद चरम पर पहुंच गया है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फोटो लगाते हुए उन्हें वांटेड बताया। साथ ही उन्‍होंने कहा कि आखिरी बार उन्हें टोटी चुराते हुए देखा गया था।

इस पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए भाजपा के नेताओं को गद्दार करार दिया। भाजपा, उत्तर प्रदेश के X अकाउंट पर रविवार को लिखा गया कि अखिलेश यादव महिलाओं के अधिकारों के विरोध में हैं। उन पर संसद में नारी शक्ति के हक का विरोध करने का आरोप है और उन्हें आखिरी बार टोंटी चुराते हुए देखा गया था।

अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब

इसका जवाब देते हुए सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा और उसके संगी-साथी पराजय स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। उनमें ये डर बैठ गया है कि देश की 95 फीसदी आबादी से बना पीडीए समाज जब भाजपा की करतूतों के खिलाफ एक साथ खड़ा हो जाएगा तो उनका क्या होगा। इन नकारात्मक लोगों ने आजादी से पहले भी देश से गद्दारी की और अंडरग्राउंड रहकर देश को गुलाम बनाने वालों की गुलामी की। इन्होंने पहले भी देश को धोखा देकर अकूत दौलत इकट्ठा की और अब भी कर रहे हैं। न इन्होंने तब हिसाब दिया था और न अब दे रहे हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *