यूपी में भाजपा के पांच जिलाध्यक्ष घोषित, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर की जिम्मेदारी
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार (28 मई) को प्रदेश के शेष बचे पांच जिलाध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। इसमें अंबेडकरनगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर एवं देवरिया के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है।
दिलीप देव पटेल को अंबेकरनगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर एवं काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।

भाजपा जल्द अपनी नई टीम घोषित करेगी
उत्तर प्रदेश संगठन में आमूलचूल बदलाव के साथ भाजपा जल्द अपनी नई टीम घोषित करेगी। इस नई टीम के जरिये भाजपा की रणनीति सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का जवाब अपने पीडीए (पिछड़ा, दलित, अगड़ा) से देने की है।
इस समीकरण को साधने के लिए पार्टी सभी छह क्षेत्रीय इकाइयों के अध्यक्ष और सभी सात मोर्चे के अध्यक्ष के पद में बदलाव के साथ ही राज्य कार्यकारिणी में भी बड़ा बदलाव करेगी। केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी मिलने के बाद राज्य अध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी नई टीम की घोषणा कभी भी कर सकते हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कई दौर की बैठकों के बाद नई टीम का खाका न सिर्फ तैयार कर लिया गया है, बल्कि इसे केंद्रीय नेतृत्व की हरी झंडी भी मिल गई है।



Post Comment