बिहार कोकिला का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पटना पहुंचा शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर

बिहार कोकिला का राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, पटना पहुंचा शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर

नई दिल्‍ली: देश की प्रसिद्ध लोकगायिका और बिहार कोकिला पद्मश्री शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। सीएम नीतीश कुमार ने इसका ऐलान किया है। मुख्‍यमंत्री ने पटना के डीएम को निर्देश है कि राजकीय सम्मान के साथ स्व. शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को स्व. शारदा सिन्हा के परिवार के सदस्यों से समन्वय स्थापित कर उनका पार्थिव शरीर वायुयान से पटना भेजने का निर्देश दिया।

लोकगायिका शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट आ चुका है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई लोग पटना एयरपोर्ट एयरपोर्ट पहुंचे हैं। सभी की आंखें नम हैं। यहां से पार्थिव शरीर को उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed