Bihar Election 2025: JDU ने गोपाल मंडल समेत 5 और बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

Bihar Election 2025: JDU ने गोपाल मंडल समेत 5 और बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में प्रचार के लिए बहुत कम समय शेष रह गया है, लेकिन जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं पर सख्त कार्रवाई कर रही है। रविवार को JDU ने बागी नेताओं को बाहर निकालने की दूसरी लिस्‍ट जारी की है।

आज की कार्रवाई में विधायक गोपाल मंडल, पूर्व विधायक महेश्वर यादव और पूर्व एमएलसी संजीव श्याम सिंह सहित पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इन सभी नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियां करने का आरोप है।

Bihar Election 2025: JDU ने गोपाल मंडल समेत 5 और बागी नेताओं को पार्टी से निकाला

दो दिनों में 16 नेताओं पर गिरी गाज

इससे पहले शनिवार को भी JDU ने अपने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। इस हिसाब से, JDU ने चुनाव से ठीक पहले सिर्फ दो दिनों में कुल 16 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।

शनिवार को जिन 11 नेताओं को निष्कासित किया गया था, उनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, पूर्व विधान पार्षद संजय प्रसाद, पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, पूर्व विधान पार्षद रणविजय सिंह, पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, अमर कुमार सिंह के अलावा महुआ से जदयू की प्रत्याशी रहीं आस्मां परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल थे।

Previous post

यशोदा मेडिसिटी का लोकार्पण, सीएम योगी बोले- अब यूपी के लोगों को इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकना होगा

Next post

देशभर में SIR की तारीखों की घोषणा कल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देगा चुनाव आयोग

Post Comment

You May Have Missed