उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Ayodhya News, Ayodhya police, Ayodhya Ram Temple, Bhutan Prime Minister Dasho Tshering Tobgay, Bhutan Prime Minister in Ayodhya, Dasho Tshering Tobgay in Ayodhya, Ram Temple Ayodhya, अयोध्या पुलिस, अयोध्या में दाशो शेरिंग तोबगे, अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री, अयोध्या राम मंदिर, भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे, भूटान प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे, राम मंदिर अयोध्या
Shailendra Singh
0 Comments
अयोध्या में भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे, किए रामलला के दर्शन
अयोध्या: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और परिसर में मौजूद अन्य मंदिरों में भी दर्शन-पूजन किया।
#WATCH अयोध्या (उत्तर प्रदेश): भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
(सोर्स – सूचना विभाग उत्तर प्रदेश) pic.twitter.com/bpbKL87KRB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
राम मंदिर से उनका काफिला होटल रामायणा के लिए रवाना हो गया। जहां वह कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साक्षी बनेंगे। इन कार्यक्रमों का आयोजन खास तरह से भूटान की पारंपरिक शैली में किया जाएगा। यहीं पर दोपहर का विशेष भोज आयोजित किया जाएगा।
#WATCH | उत्तर प्रदेश: भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और उनकी पत्नी ओम् ताशी डोमा ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए।
(वीडियो सोर्स: सूचना विभाग) pic.twitter.com/mGmCsFxycK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 5, 2025
अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे राम मंदिर
प्रधानमंत्री दासो शेरिंग तोबगे अयोध्या एयरपोर्ट से सीधे राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने करीब 1 घंटे 40 मिनट तक राम जन्मभूमि परिसर में बिताया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्त सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश शासन व जिला प्रशासन के साथ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। उनकी अयोध्या यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
पूरे दौरे के दौरान पीएसी, सीआरपीएफ, एसएसएफ, सिविल पुलिस, एटीएस और एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर पर हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय भी दौरे की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से रेड कार्पेट पर उनका स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद भूटानी प्रधानमंत्री दोपहर लगभग 1:30 बजे अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



Post Comment