Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Bengal Violence: शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम चंद्रनाथ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रनाथ रथ पिछले 10 से 12 वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद करीबी माने जाते थे। हाल ही में हुए चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। चंद्रनाथ रथ की हत्या को राजनीतिक एंगल से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उनके करीबी संबंध और चुनावी सक्रियता को देखते हुए इस घटना ने  सियासी हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है और हमलावरों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

Post Comment

You May Have Missed