Bareilly: ‘मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी’, SRMS मेडिकल कॉलेज में दिलाई गई मतदान की शपथ

Bareilly: ‘मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी’, SRMS मेडिकल कॉलेज में दिलाई गई मतदान की शपथ

Bareilly: निर्वाचन आयोग के आह्वान पर शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर श्रीराम मूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स, स्टाफ और विद्यार्थियों ने मताधिकार की शपथ ली। लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखने और लोकतांत्रित परंपराओं और मर्यादाओं को बनाए रखने, बिना किसी प्रलोभन में पड़े, जाति, धर्म और समुदाय से ऊपर उठ कर स्वतंत्र, निष्पक्ष मतदान करने और मतदान में सहयोग करने की यह शपथ मेडिकल कालेज के वाइस प्रिंसिपल एवं डीन पीजी डॉ. रोहित शर्मा ने दिलायी।

इसके साथ ही सभी ने शपथ पत्र भी भरा, जिसमें भारत की लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने, धर्म, वर्ग, जाति और समुदाय से प्राभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने की घोषणा की। इस मौके पर डीन यूजी डॉ. बिंदु गर्ग, सभी विभागाध्यक्ष, डीएसडब्ल्यू डॉ. क्रांति कुमार, मैनेजर मानव संसाधन अजीत सक्सेना, ऑफिस सुपरिटेंडेंट विनीत शर्मा, मेडिकल स्टूडेंट और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Bareilly: ‘मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी’, SRMS मेडिकल कॉलेज में दिलाई गई मतदान की शपथ

Post Comment

You May Have Missed