Bareilly: गरजा बुलडोजर, कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण पर नगर निगम ने की कार्रवाई

Bareilly: गरजा बुलडोजर, कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण पर नगर निगम ने की कार्रवाई

Bareilly: नाथ नगरी बरेली में शुक्रवार रात कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान मजिस्ट्रेट समेत पुलिस बल व नगर निगम का प्रवर्तन दल मौजूद रहा। यह कार्रवाई जिला उद्योग बंधु की बैठक में की गई शिकायत के बाद हुई है। नगर निगम के दो बुलडोजर दो घंटे तक कुतुबखाना मंडी में अतिक्रमण हटाते रहे। कुतुबखाना मंडी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम ने शुक्रवार रात को कार्रवाई की। रात करीब 10 बजे नगर निगम की टीम मजिस्ट्रेट, पुलिस फोर्स और दो बुलडोजर लेकर कुतुबखाना सब्जी मंडी पहुंची। बुलडोजर और नगर निगम की टीम पहुंचने की सूचना पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। फड़ वालों ने इसका कड़ा विरोध करते हुए धरने तक की चेतावनी दे दी। यह कार्रवाई रात करीब 12 बजे तक चली। इस दौरान नगर निगम के अवर अभियंता भी मौजूद रहे।

हम 60 रुपये की प्रतिदिन कटवाते हैं रसीद

नगर निगम की कार्रवाई के दौरान फड़ लगाने वाले सब्जी विक्रेता कहते रहे कि यह कार्रवाई अन्याय है। वह लोग प्रतिदिन 60 रुपये की रसीद नगर निगम के नाम की कटवाते हैं। इसके बाद भी यह कार्रवाई गलत है। नगर निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन पर फड़ लगाने वालों पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते रहे। करीब एक साल पहले भी नगर निगम मंडी में फड़ लगाने वालों पर कार्रवाई की गई थी। अतिक्रमण बताकर दुकानों को नगर निगम ने व्यापारियों की शिकायत पर हटाया था। इस दौरान नगर निगम में धरना तक दिया गया और मामला शांत हो गया। लगभग एक साल बाद यह कार्रवाई दोबारा हुई है।

Post Comment

You May Have Missed