बरेली में आज सबसे ज्यादा ठंड, घने कोहरे के कारण सात ट्रेन हुईं निरस्त
बरेली: शहर में रविवार सुबह से कोहरा छाया हुआ है। 9 बजे तक सूरज नहीं निकला। रुक-रुककर सर्द हवाएं बह रही हैं। गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग छुट्टी के दिन की वजह से देर से घर से निकले। ठंड से बचने के लिए लोग आग तापते हुए दिखाई दिए। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बरेली सबसे ज्यादा ठंडा है। ठंड पिछले दिनों ही बरेली में 10 साल का रिकार्ड तोड़ चुकी है। तापमान में लगातार हो रही गिरावट से लोग परेशान है। शनिवार को भी सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए।
आज सुबह के तापमान के अनुसार, बरेली (7°C), शिमला (11°C) और नैनीताल (10°C) की तुलना में अधिक ठंडा है। मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान पहाड़ों से भी नीचे चला जाता है। बरेली में अधिकतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे कम है। घने कोहरे के कारण दृश्यता (visibility) 10-15 मीटर तक गिर गई है, जिससे यातायात और हवाई सेवाएं भी काफी प्रभावित हुई हैं।
NHAI का संदेश- घने कोहरे में हल्के चलाएं वाहन
कोहरे के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए NHAI ने बरेली के सभी नागरिकों से अपील की है कि कोहरे में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरते। वाहन को हल्की स्पीड में चलाए। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है।
वहीं, घने कोहरे के कारण सात ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, दर्जन भर ट्रेनें घण्टों देरी से चल रही है। ट्रेनें लगातार कैंसिल होने और घंटों देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
रद्द की गई ट्रेनें (Cancelled Trains)
दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक कोहरे के कारण उत्तर रेलवे (Northern Railway) ने बरेली से संबंधित निम्नलिखित प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है:
पैसेंजर और मेमू ट्रेनें:
- 64175 / 64176: रोज़ा – बरेली – रोज़ा पैसेंजर
- 64177 / 64178: बरेली – मुरादाबाद – बरेली पैसेंजर
लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनें:
- 14323 / 14324: बरेली – नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस
- 12209 / 12210: कानपुर – काठगोदाम गरीब रथ एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
- 15909 / 15910: अवध असम एक्सप्रेस (सप्ताह के कुछ विशेष दिनों पर रद्द)
- 12584: आनंद विहार – लखनऊ एसी डबल डेकर एक्सप्रेस
- 15073: त्रिवेणी एक्सप्रेस (कोहरे के कारण आंशिक या पूर्ण रूप से प्रभावित)
देरी से चलने वाली मुख्य ट्रेनें (Delayed Trains)
रविवार को कोहरे के कारण उत्तर भारत की कई ट्रेनें 4 से 12 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। बरेली पहुँचने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों की संभावित स्थिति इस प्रकार है:
- 14207 पद्मावत एक्सप्रेस: लगभग 4 घंटे की देरी से
- 12558 सप्त क्रांति एक्सप्रेस: लगभग 5 घंटे से अधिक की देरी से
- 15910 अवध असम एक्सप्रेस: कुछ स्टेशनों पर 2 से 5 घंटे की देरी
- 14316 इंटरसिटी एक्सप्रेस: लगभग 1 घंटे की देरी से
- 14311 आला हज़रत एक्सप्रेस: 2 से 3 घंटे की देरी की संभावना
कोहरे की स्थिति के अनुसार ट्रेनों के समय में पल-पल बदलाव हो सकता है। सटीक जानकारी के लिए आप भारतीय रेलवे के National Train Enquiry System (NTES) पर अपने ट्रेन नंबर से ‘Spot Your Train’ चेक कर सकते हैं या 139 पर SMS भेज सकते हैं।



Post Comment