बरेली ADM सिटी सौरभ दुबे का ट्रांसफर, अब अविनाश त्रिपाठी संभालेंगे कमान

बरेली ADM सिटी सौरभ दुबे का ट्रांसफर, अब अविनाश त्रिपाठी संभालेंगे कमान

बरेली: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी पीसीएस अधिकारियों के तबादले की सूची में 84 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसी क्रम में बरेली के अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दुबे का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें बहराइच में मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) और उप संचालक चकबंदी बनाया गया है।

वहीं, फतेहपुर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) के पद पर तैनात अविनाश त्रिपाठी को बरेली का नया अपर जिलाधिकारी (नगर) नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही बरेली पहुंचकर कार्यभार संभालेंगे।

प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा फायदा

अविनाश त्रिपाठी को राजस्व और प्रशासनिक कार्यों का लंबा अनुभव है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव का फायदा बरेली महानगर की प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा। शासन की ओर से किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने से जोड़कर देखा जा रहा है। बरेली सहित प्रदेश के कई जिलों में एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

Post Comment

You May Have Missed