बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान बोले- रात में ठीक से सो नहीं पाते सलमान, फोन पर लेते हैं परिवार का हालचाल

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान बोले- रात में ठीक से सो नहीं पाते सलमान, फोन पर लेते हैं परिवार का हालचाल

Salman Khan News: मुंबई में एनसीपी अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की बीते 12 अक्टूबर को हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस और उसकी गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भी बेहद करीबी दोस्त थे। उनके निधन के बाद से सलमान लगातार उनके परिवार के टच में बने हुए हैं। वो हर रात बाबा के बेटे जीशान को कॉल कर उनका हालचाल भी लेते हैं।

बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान ने बताया कि सलमान भाई मेरे पिता की हत्या से बेहद दुखी हैं। वो अक्सर उन्हें याद करते हैं और हमसे बात कर हमारा हालचाल लेते हैं। इस घटना को 16 दिन बीत चुके हैं और सलमान रोज हमसे बात करते हैं। वो देर रात कॉल करके बताते हैं कि वो भी ठीक से सो नहीं पा रहे। जीशान ने आगे कहा, सलमान भाई और पापा सगे भाइयों की तरह एक-दूसरे के करीब थे। पापा की मौत के बाद भाई ने हमारा बहुत साथ दिया है। उनका साथ हमेशा बना रहता है और आगे भी बना रहेगा।

लॉरेंस गैंग ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

बाबा सिद्दीकी की 12 अक्‍टूबर की रात बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में अबतक 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, 3 आरोपी फरार हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है। हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस ने ली थी जो पहले से ही बाबा के करीबी सलमान के पीछे पड़ा है। वो चाहता है कि सलमान सन् 1998 में हुए काला हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज से माफी मांगें।

Post Comment

You May Have Missed