Awadhesh Prasad: सपा सांसद ने धुरंधर-2 को बताया प्रोपगेंडा, सरकार पर साधा निशाना

Awadhesh Prasad: सपा सांसद ने धुरंधर-2 को बताया प्रोपगेंडा, सरकार पर साधा निशाना

Awadhesh Prasad: सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर-2’ में अतीक अहमद को किरदार को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं. सपा सांसद ने कहा कि किसी मृत व्यक्ति पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है. सरकार असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए फिल्मों के  जरिए प्रोपगेंडा फैला रही है. सांसद अवधेश प्रसाद ने फिल्म ‘धुरंधर-2’ को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि “अतीक अहमद अब इस दुनिया में नहीं हैं, ऐसे में किसी मृत व्यक्ति पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. भाजपा के पास और कुछ तो है नहीं, उसके पास इस प्रदेश में देश के युवाओ के लिए रोजगार की कोई व्यवस्था नही हैं.

फिल्मधुरंधर-2′ को लेकर कही ये बात

सपा सांसद ने कहा कि सरकार के पास युवाओं के लिए कोई कारगर और सार्थक योजना नहीं है. किसानों और महंगाई पर कोई योजना नहीं है, चाइना ने हमारे देश की जमीन कब्जा कर रखी हैं आज देश क्राइसिस झेल रहा है. सरकार अमेरिका के दबाव में है, इन्हीं सब बातों पर चर्चा ना हो पाए इसीलिए इस तरह की फिल्मों के माध्यम से प्रोपोगेंडा फैला रहा है.

राष्ट्रपति दौरे का निमंत्रण नहीं मिलने पर छलका दर्द

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे और राम यंत्र स्थापना कार्यक्रम में नहीं बुलाए जाने पर भी  सपा सांसद का दर्द छलका और उन्होंने सरकार व राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाए. अवधेश प्रसाद ने कहा कि यदि उन्हें आमंत्रित किया जाता तो वह जरूर कार्यक्रम में शामिल होते और राष्ट्रपति का स्वागत करते. लेकिन, उन्हें न तो कोई निमंत्रण मिला और न ही किसी तरह की सूचना दी गई. अवधेश प्रसाद ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोई मलाल नहीं है, लेकिन अयोध्या की जनता को ऐसे कार्यक्रमों से दूर नहीं रखा जाना चाहिए था. सरकार को उनके नाम से चिढ़ हो गई है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अयोध्या की जनता की ओर से राष्ट्रपति का स्वागत और अभिवादन किया.

Post Comment

You May Have Missed