ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को दूसरा टी-20 मैच 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को दूसरा टी-20 मैच 4 विकेट से हराया, सीरीज में 1-0 से बढ़त

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 विकेट से गवां दिया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 126 रन का टारगेट 13.2 ओवर में 6 विकेट पर चेज कर लिया। टॉस हारकर बैटिंग कर रही भारतीय टीम 18.4 ओवर में 125 रन पर ऑलआउट हो गईं। शुभमन गिल (5 रन), संजू सैमसन (2 रन), तिलक वर्मा (जीरो) और सूर्यकुमार यादव (एक रन) पावरप्ले के अंदर पवेलियन लौट गए।

ऐसे में अभिषेक शर्मा ने हर्षित राणा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी करके स्कोर 125 तक पहुंचाया। अभिषेक ने 37 बॉल पर 68 रन बनाए। 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। ऑस्ट्रेलिया से जोश हेजलवुड ने 3 विकेट झटके, जिसके लिए उन्‍हें प्‍लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, जेवियर बार्टलेट और नाथन एलिस को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट स्टोयनिस को मिला। 2 बैटर्स रनआउट हुए।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में 1-0 से आगे

इस जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मुकाबला हॉबर्ट में 2 नवंबर को खेला जाएगा। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

Previous post

अखिलेश यादव का सरकार पर निशाना, बोले- गन्ने की कीमतों तो बढ़ाई ही, अब मंडी बेचने जा रहे

Next post

आज से बैंक खाते में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी, UPI से टोल पेमेंट करना हुआ सस्ता; जानें नवंबर के 6 बड़े बदलाव

Post Comment

You May Have Missed