उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
BJP, Congress, Election 2024, Jharkhand Assembly Elections 2024, maharashtra assembly elections 2024, Nanded Lok Sabha Seat, SP, UP By Election 2024, कांग्रेस, चुनाव 2024, झारखंड विधानसभा चुनाव 2024, नांदेड़ लोकसभा सीट, भाजपा, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024, यूपी उपचुनाव 2024, सपा
Shailendra Singh
0 Comments
महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव: 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग
नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड में बुधवार सुबह से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इसी के साथ 4 राज्यों की 15 विधानसभा और नांदेड़ लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। 23 नवंबर को रिजल्ट आएगा।
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों के लिए आज सिंगल फेज में वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक होगा। महाराष्ट्र में सुबह 9 बजे तक 6.61% वोट पड़े। गढ़चिरौली में सबसे ज्यादा 12.33% और ओस्मानाबाद में सबसे कम 4.89% वोट डाले गए। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर सिंगल फेज में वोटिंग हो रही है। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।
झारखंड में आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी
वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में आज 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। सुबह 9 बजे तक 12.71% वोटिंग हुई है। 14,218 पोलिंग स्टेशन में से 31 बूथों पर शाम 4 बजे मतदान खत्म हो जाएगा। 1.23 करोड़ लोग वोट डालेंगे।
15 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग




Post Comment